14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री की सभा जयपुर में, पसीने छूट रहे अलवर में

जयपुर सभा में अलवर से 16500 लाभार्थियों को ले जाने का लक्ष्य

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 01, 2018

Alwar : preparation of pm meeting

प्रधानमंत्री की सभा जयपुर में, पसीने छूट रहे अलवर में

अलवर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 7 जुलाई को जयपुर में होने वाली आमसभा को लेकर अलवर जिले में अधिकारियों को पसीने छूट रहे हैं। जयपुर सभा में जिले से 16 हजार 500 लाभार्थियों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें भी सबसे बड़ी परेशानी लाभार्थियों में भाजपा विचारधारा तलाशना है। जयपुर सभा में प्रधानमंत्री 12 विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से रुबरू होंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों से लाभार्थियों को सभा में ले जाने का लक्ष्य निर्धििारत किया गया है। अलवर जिले को 16 हजार 500 लाभार्थियों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें भी खास बात कि सभी लाभार्थी भाजपा विचारधारा से जुड़े हों। यही कारण है कि ियोजनाओं से जुड़े अधिकारी इन दिनों लाभार्थियों की सूची खंगालने में जुटे हैं।

लाखों खर्च का इंतजाम भी परेशानी

जयपुर सभा में लाभार्थियों को ले जाने व वापस अलवर लाने में कई लाख का खर्चा होना तय है। लाभार्थियों को ले जाने के लक्ष्य पूरे करने के लिए जिले की हर विधानसभा क्षेत्र से 1500-1500 लोगों को ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र को 30-30 बसें उपलब्ध करानी होगी। हालांकि सभा में लाभार्थियों को ले जाने का खर्च कौन वहन करेगा, इसको लेकर सरकारी अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हैं, लेकिन बस, खाना, नाश्ता व अन्य सुविधा मुहैया कराने का जिम्मा संबंधित विभागों को सौंपे जाने की चर्चा है। अकेल बसों पर ही कम से 14 लाख, भोजन पर करीब 8 लाख व नाश्ते पर करीबन 3 लाख रुपए का खर्च होने का अनुमान है। सभा पर होने वाले करीब 25 लाख का खर्च कौन वहन करेगा, यह चर्चा का विषय है।

इन योजनाओं के लाभार्थी जाएंगे

प्रधानमंत्री की सभा में उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पालनहार योजना, शुभ शक्ति योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना, ऋण माफी योजना, स्कूटी वितरण, तीर्थ यात्रा व कौशल विकास योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाना प्रस्तावित है।

कैसे ढूंढें भाजपा की विचारधारा

अधिकारियों की सबसे बड़ी समस्या लाभार्थियों में भाजपा विचारधारा को ढूंढना है। कारण है कि विभागों के पास मौजूद सूची में लाभार्थियों के नाम तो शामिल हैं, लेकिन वे किस विचारधारा से जुड़े हैं, इसका अंदाजा लगाना सहज नहीं है। यही कारण है कि लाभार्थियों की विचारधारा को तलाशने का कार्य अब पंचायतों के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों को दिया गया है। वहीं भाजपा विधायकों को भी इसमें सहयोग को कहा गया है।

सूची से किया जाएगा लाभार्थियों का चयन

प्रधानमंत्री की जयपुर सभा में जाने वाले लाभार्थियों का चयनितों की सूची से किया जा रहा है। सभा में लाभार्थियों की यात्रा पर होने वाला खर्च सरकार मद से किया जाएगा।
प्रकाश राजपुरोहित, जिला कलक्टर अलवर