14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar News: आरक्षण की नई तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, कई नेताओं के सपने टूटे, लेकिन मायूस नहीं- बोले ‘श्रीमती जी हैं ना’

अलवर जिले में इस बार महिला नेतृत्व का दबदबा रहेगा। पिछले 25 वर्षों में जिस तरह महिलाओं ने निकायों की कमान संभाली है, आरक्षण की नई तस्वीर ने उस राजनीतिक परंपरा को एक बार फिर आगे बढ़ाने का मौका दिया है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Aug 14, 2026

alwar Local Body Election Reservation 2026

अलवर जिले में इस बार महिला नेतृत्व का रहेगा दबदबा। फोटो: एआई

अलवर। अलवर जिले में इस बार महिला नेतृत्व का दबदबा रहेगा। पिछले 25 वर्षों में जिस तरह महिलाओं ने निकायों की कमान संभाली है, आरक्षण की नई तस्वीर ने उस राजनीतिक परंपरा को एक बार फिर आगे बढ़ाने का मौका दिया है। नगर निगम, जिला प्रमुख समेत जिले के 12 में से 8 निकायों में इस बार मुखिया की कुर्सी महिलाएं संभालेंगी। पिछले करीब 25 वर्षों में जिला परिषद और नगर निगम (पूर्व में नगर परिषद) की कमान लंबे समय तक महिलाओं के हाथों में रही है।

दोनों जगह लगभग 15 15 वर्षों तक महिला चेयरमैन व प्रमुख रह चुकी हैं। ऐसे में इस बार दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने से अलवर में महिला नेतृत्व की पुरानी परंपरा एक बार फिर कायम होती दिखाई दे रही है। जिला परिषद में भी महिला नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। वर्ष 2000 में भाजपा की डॉ. किरण यादव जिला प्रमुख बनीं। वर्ष 2010 में कांग्रेस की सफिया खान व वर्ष 2015 में कांग्रेस की रेखा यादव जिला प्रमुख बनीं थीं।

अब एक बार फिर अलवर जिला परिषद और नगर निगम दोनों के शीर्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने से राजनीतिक दलों में महिला दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। आरक्षण की लॉटरी निकलते ही भाजपा व कांग्रेस में मेयर व जिला प्रमुख का सपना देख रहे नेताओं के सपने टूटे जरूर है, लेकिन वे मायूस नहीं है। वे अपनी पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारने की योजना बना रहे हैं। दिग्गजों के परिवारों में महिला प्रत्याशियों की तलाश शुरू हो गई है।

प्रधान, जिला पार्षद का आरक्षण 17 को तय होगा

पंचायत समितियों के प्रधान, जिला परिषद के जिला पार्षदों के वार्डों का आरक्षण लॉटरी के जरिए 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे मिनी सचिवालय सभागार में निकाला जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंचों के आरक्षण का निर्धारण संबंधित उपखंड अधिकारी 18 अगस्त को करेंगे।

अलवर में कब-कौन बना मेयर या सभापति

वर्षआरक्षण श्रेणीजिला प्रमुखपार्टी
2000ओबीसी महिलामीना सैनीभाजपा
2005अनारक्षित (ओपन)अजय अग्रवालभाजपा
2009ओबीसी महिलाहर्षपाल कौरभाजपा
2014अनारक्षित (ओपन)अशोक खन्नाभाजपा
2019अनारक्षित महिलाबीना गुप्ताकांग्रेस

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग