20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Accident : धुलंडी के दिन दर्दनाक हादसा, रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Rajasthan Accident : अलवर-सिकन्दरा मेगा हाइवे स्थित मूनपुर गांव के पास सोमवार दोपहर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

•

image

Rakesh Mishra

•

Mar 26, 2024

bike_accident.jpg

Rajasthan Accident : अलवर-सिकन्दरा मेगा हाइवे स्थित मूनपुर गांव के पास सोमवार दोपहर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस थाने के एएसआई सूरज यादव ने बताया कि ढिगावड़ा गांव निवासी रोहिताश (25) पुत्र मदनलाल महावर और उसका पड़ोसी रामप्रसाद कोली (36) पुत्र नानगराम कोली बाइक पर सवार होकर राजगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे।

रास्ते में मूनपुर गांव के पास सड़क दुघर्टना में रोहिताश महावर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, वहीं रामप्रसाद कोली गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों को राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रोहिताश महावर को मृत घोषित कर दिया। हालत गम्भीर होने पर रामप्रसाद कोली को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ से अलवर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में सोमवार देर शाम तक पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में फिर बेखौफ अपराध : शराब पी रहे युवकों को टोका तो कार से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या