3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिले के सरकारी विद्यालयों का सुधरा परीक्षा परिणाम, चार निजी स्कूलों का परीक्षा परीणाम रहा शून्य

सरकारी स्कूलों का अच्छा परीक्षा परिणाम, चार प्राइवेट स्कूलों का परिणाम रहा शून्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 26 May 2018, 11:21 AM IST

Alwar : school news

अलवर जिले के सरकारी विद्यालयों का सुधरा परीक्षा परिणाम, चार निजी स्कूलों का परीक्षा परीणाम रहा शून्य


अलवर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थानअजमेर की ओर से घोषित कक्षा 12 वीं के संकाय विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में इस वर्ष अलवर जिले के विद्यार्थियों ने नाम कमाया है जिनका बीते वर्षों की तुलना में अच्छा परीक्षा परिणाम रहा है। इसके बावजूद कई विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ होने पर भी इनका परिणाम कम रहा है।
अलवर के चांदोली विद्यालय का परिणाम 100, राजकीय यशवंत स्कूल में 77.27, तूलेड़ा का 60, नवीन स्कूल का 80, एसएमडी का 96.30, जखराना का 66. 27, गोविन्दगढ़ का 82. 17, लक्ष्मणगढ़ का 60, बीजवाड़ चौहान का शत प्रतिशत, खोहरा मलावली का 89. 74, रामगढ़ का 62. 50, ईदपुर का 50, बीबीरानी का 100, गोठडा का 80, देसूला का शत प्रतिशत, मातोर का 85, खैरथल का 58, घाटला का 88. 89, पृथ्वीपुरा का 100, नीमराणा का 67 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इसी प्रकार रामगढ़ विद्यालय का परीक्षा परिणाम 62.50, ईदपुर का 50, रैणी का 97. 46, माचाड़ी का 100, खेरली का 98. 18, थानागाजी का 76, खेड़ा कल्याणपुर का 100, ढिंगावड़ा का 76. 47, जटवाड़ा का 60, रामपुर का 72.22, मुबारिकपुर का 73.68, टपूकड़ा का 65. 31, गोला का बास का परिणाम 75. 76 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार तालाब स्कूल का परीक्षा परिणाम 45. 45 प्रतिशत रहा है। अलवर जिले के चार स्कूल ऐसे हैं जो प्राइवेट हैं लेकिन उनका परीक्षा परिणाम जीरो प्रतिशत
रहा है।

---------------------------------------------------------------------

ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन देकर की ठगी, मामला थाने में दर्ज

किशनगढ़बास. क्षेत्र में ओएलएक्स पर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने का मामला भी सामने आया है। थाना प्रभारी अजयसिंह शेखावत ने बताया कि तेलंगाना प्रदेश हैदराबाद के श्रीराम नगर यूसुफ गुढ़ा निवासी शेख जहांगीर मुसलमान ने मामला दर्ज कराया कि ओएलएक्स पर हुंडई कार बेचने का विज्ञापन दिया हुआ था। इस पर सम्पर्क सूत्र पर बात की तो सौदा तय हो गया। इसके बाद उन लोगों ने किशनगढ़बास के समीपवर्ती ग्राम खानपुर मेवान के बस स्टैण्ड पर आने का पता दिया। शुक्रवार को दिए गए पते पर आने के बाद वहां पर तीन-चार लोग दिल्ली नम्बर गाड़ी के साथ खड़े थे। जिन्होंने उसे व उसके दोस्त मोहम्मद अजीन को गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में बैठने के बाद वह लोग उनको पहाड़ों की तरफ सुनसान जगह पर ले गए और वहां पर डरा धमका कर मोबाइल व नकदी छीन ली और पापडी स्टैण्ड से शेखपुर जाने वाले मार्ग पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।