18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर, जोधपुर का येलो और भिवाड़ी, उदयपुर, राजसमंद रेड अलर्ट पर, यहां की हवा सबसे स्वच्छ

राजस्थान में अधिकतर जिलों में बारिश के बाद आबोहवा में सुधार आया, लेकिन फिर से प्रदेश में एक्यूआई स्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक अलवर का एक्यआई 100 से नीचे यानी 87 रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Suman Saurabh

Feb 18, 2024

Air Quality Index above 300

एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर - फोटो : सोशल मीडिया

अलवर। अलवर जिले की आबोहवा पूरे राजस्थान में स्वच्छ है। यहां पर खुलकर कर सांस ली जा सकती है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल भिवाड़ी की आबोहवा सांस लेने के लिए लायक नहीं है। भिवाड़ी में प्रदूषण का ग्राफ धीरे- धीरे ऊपर चढ़ रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में प्रदूषण का ग्राफ येलो है और बाकी छह जिलों में रेड ग्राफ है। बताया जाता है यदि औद्योगिक इकाईयों की ओर से निकलने वाली कालिख और प्रदूषित धुएं को नियंत्रित किया जाए तो भिवाड़ी की आबोहवा में सांस लेने लायक बनी रहेगी, लेकिन उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषित धुआं का नियंत्रण नहीं किया जा रहा है।

इन जिलों की हवा है येलो और ये हैं रेड जोन में

राजस्थान में अधिकतर जिलों में बारिश के बाद आबोहवा में सुधार आया, लेकिन फिर से प्रदेश में एक्यूआई स्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक अलवर का एक्यआई 100 से नीचे यानी 87 रहा है। अब सुबह- शाम को छाने वाले प्रदूषण की परत भी नहीं दिख रही है। इससे मौसम साफ हो गया है। भिवाड़ी का एक्यूआई सुबह 260 और शाम को 221 दर्ज किया गया है। यहां का एक्यूआई बदलता रहा है। वहीं भिवाड़ी, धौलपुर, राजसमंद, उदयपुर और कोटा का एक्यूआई 200 से अधिक है और राजस्थान में केवल हनुमानगढ़ जिले का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया, जो शनिवार को सबसे अधिक एक्यूआई स्तर है।

इस प्रकार से आबोहवा

स्थान एक्यूआई स्तर : अलवर -87। भिवाड़ी- 221। जयपुर- 166। भीलवाड़ा -149। भरतपुर- 194। बीकानेर- 184। बांसवाड़ा -104। बूंदी- 149। चित्तौडगढ़- 141। धौलपुर -274। हनुमानगढ़ -304। जोधपुर -145। राजसमंद -227। उदयपुर -215। कोटा -215। करौली -198। पाली -112।

यह भी पढ़ें : Rajasthan News: गैस-तेल भंडार के संकेत, 12 सौ मीटर गहराई से निकाला चट्टान का 9 मीटर लंबा टुकड़ा