3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर के हालात हुए इतने बदहाल, मेहमानों के नहीं आने की करते है दुआ। क्या है कारण जाने आप भी

कर रहे जगराता, जिम्मेदार कहां?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 25 May 2018, 11:17 AM IST

Alwar : truth of water

इस शहर के हालात हुए इतने बदहाल, मेहमानों के नहीं आने की करते है दुआ। क्या है कारण जाने आप भी

अलवर दिल्ली दरवाजा निवासी पन्ना लाल व रामस्वरूप दिन में रिक्शा चलाते हैं व रातभर जागकर पानी भरते हैं। रिक्शे में खाली बर्तन लेकर अशोका टॉकीज, कटला व अन्य क्षेत्रों के सरकारी नलों से पानी लेकर आते हैं। पूरी रात में तीन से चार चक्कर करने पड़ते हैं। नींद पूरी नहीं होने की कहानी उनकी लाल आंखें बयां कर रही थीं। पत्रिका टीम को रात 2 बजे देख उन्होंने कहा कि साहब क्या करें, मजबूरी में सब करना पड़ता है। पीने के लिए पानी नहीं मिलता। इसलिए कई किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है। इसी तरह के हालात पूरे शहर के हैं। शहर में पानी के हालात जानने के लिए पत्रिका टीम ने बुधवार रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर के कई कॉलोनियों और मोहल्लों में जाकर पानी की समस्या को जाना। अलवर शहर में 32 किलोमीटर घूमने के बाद जो तस्वीर सामने आई वो आंखों की नींद उड़ाने वाली थी। शहर के पुराने मोहल्लों व कॉलोनियोंं में सैकड़ों परिवार रातभर जागकर पानी भरते हुए मिले।