अलवर. खैरथल इलाके के कूमपुर गांव में शराब ठेके में सेल्समैन की मौत के मामले में भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी का कहना है कि शराब ठेके के शटर का ताला अंदर से बंद था और चाबी भी अंदर ही मिली है। घटना को लेकर सोमवार को पत्रिका ने भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक जोशी से विस्तार से बातचीत की, जिसमें उन्होंने घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों के बारे में बताया। पेश है भिवाड़ी अधीक्षक से बातचीत के अंश।