6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े अपराधियों को देख अपराध की दुनिया में आ रहे युवा, सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन

अलवर जिले में कई युवा अपराध के दलदल में उतर रहे हैं और अपराध की दुनिया में अपना दबदबा जमाने के लिए अवैध हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Sep 28, 2020

Alwar Youth Posting Images On Social Media With Weapons

बड़े अपराधियों को देख अपराध की दुनिया में आ रहे युवा, सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन

अलवर. हार्डकोर अपराधियों को देख युवाओं में अवैध हथियारों के साथ फोटो खिंचवा सोशल मीडिया पर अपलोड करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ये अपराध उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रहा है। अलवर पुलिस सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वालों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। इस साल अब तक पुलिस ऐसे 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

अलवर जिला अपराध की दृष्टि से काफी क्रिटिकल है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली की नजदीकी तथा मेवात क्षेत्र लगने के कारण यहां कई बड़े अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह सक्रिय हैं। जिनके द्वारा यहां के लोकल बदमाशों के साथ मिलकर हत्या, फायरिंग, लूट, डकैती, चोरी, शराब तस्करी, गोतस्करी व गैंगवार जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। जिनसे प्रभावित अलवर जिले में कई युवा अपराध के दलदल में उतर रहे हैं और अपराध की दुनिया में अपना दबदबा जमाने के लिए अवैध हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पुलिस की स्पेशल टीम इन युवाओं पर विशेष नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया से अवैध हथियारों का प्रदर्शन वाले फोटो लेकर सम्बन्धित की पहचान कर आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी धरपकड़ कर रही है।

अपराधियों के साथ फोटो डालने का भी शौक

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले नए युवाओं में बड़े अपराधियों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का भी शौक छाया हुआ है। ताकि अपराध की दुनिया में उनका रुतबा कायम हो सके। ऐसे फोटो के आधार पर पुलिस नए अपराधियों को चिह्नित करने काम भी करती है।

नए युवाओं को कर रहे गुमराह

बड़े अपराधी अपना अपराध का नेटवर्क चलाने के लिए नए युवाओं को अपने झांसे में लेकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। उन्हें अवैध हथियार उपलबध करा रहे हैं तथा उनसे अपराध भी करा रहे हैं।

सख्ती से कार्रवाई जारी

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ प्रदर्शन कर समाज में भय पैदा करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष नजर रखे हुए हैं। जो भी कोई ऐसा मामला सामने आता है पुलिस तुरंत उसकी पड़ताल के आरोपी के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करती है। युवाओं से अपील है कि अपराधियों को अपना आदर्श नहीं मानें और खुद को अपराध के दलदल से दूर रखें।
- तेजस्विनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।