8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर का मनोरंजन हब अब यहां चला जाएगा

– मनोरंजन हब 63 हेक्टेयर में था प्रस्तावित, कला केंद्र व क्राफ्ट बाजार भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा – इस प्रोजेक्ट को दिल्ली मार्ग पर किया जा सकता है शिफ्ट, यह अलवर के विकास का बड़ा प्रोजेक्ट Alwar : जयसमंद बांध के पास प्रस्तावित मनोरंजन हब खटाई में है। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। […]

2 min read
Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

May 27, 2025

- मनोरंजन हब 63 हेक्टेयर में था प्रस्तावित, कला केंद्र व क्राफ्ट बाजार भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा

- इस प्रोजेक्ट को दिल्ली मार्ग पर किया जा सकता है शिफ्ट, यह अलवर के विकास का बड़ा प्रोजेक्ट

Alwar : जयसमंद बांध के पास प्रस्तावित मनोरंजन हब खटाई में है। इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। क्योंकि यहां पर रामजल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित ईआरसीपी) की पाइप लाइन बिछेगी। इसके अलावा नहर भी बनेगी। एक्सपर्ट कहते हैं कि मनोरंजन हब दिल्ली मार्ग पर बनाया जा सकता है।

अलवर के पर्यटन महत्व को देखते हुए शहर के दक्षिण हिस्से में जयसमंद बांध से लगे हुए एरिया में मनोरंजन हब बनाया जाना प्रस्तावित है। यह 63 हेक्टेयर में बनाया जाएगा। इसमें कला केंद्र से लेकर क्राफ्ट बाजार भी विकसित होना था। डिज्नी लैंड, स्नो पार्क, थ्री डी सिनेमा हॉल भी इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा थे। मास्टर प्लान का यह प्रोजेक्ट बड़ा था। इसे धरातल पर लाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन अलवर में पानी संकट देखते हुए यहां ईआरसीपी को मंजूरी मिल गई। इस परियोजना के तहत जयसमंद बांध के पास पाइप लाइन बिछलेगी। साथ ही नहरों का जाल भी यहां से निकलेगा। ऐसे में मनोरंजन केंद्र यहां स्थापित होता नजर नहीं आ रहा है।

ईआरसीपी का पानी ऐसे आएगा

करौली से राजगढ़ के धमरेड़ बांध में पानी पहुंचेगा। उसके बाद नटनी का बारा आएगा। यहां से दो नहर के जरिए पानी रूपारेल नदी व जयसमंद बांध में जाएगा। पाइप लाइन बांध के दक्षिण हिस्से में बिछेगी। पक्की नहर भी नटनी का बारा तक जाएगी। जयसमंद बांध से पानी सिलीसेढ़ व भाखेड़ा बांध तक ले जाने की तैयारी है। ऐसे में पाइप लाइन दर्जनों बिछेंगी।

बहरोड़ मार्ग पर है जमीन

मनोरंजन केंद्र शहर का महत्वपूर्ण प्रस्तावित प्रोजेक्ट है। इसके लिए जमीन बहरोड़ मार्ग पर विजय मंदिर के आसपास मिल सकती है। विजय सागर बांध भी वहीं पर है। शहर की इसकी दूरी भी ज्यादा नहीं है। चार से पांच किमी पर जनता आसानी से आ-जा सकेगी।

- प्रमोद शर्मा, रिटायर्ड एक्सईएन, यूआईटी

जनता के लिए बेहतर प्रोजेक्ट

मनोरंजन केंद्र की स्थापना के लिए जहां भी जमीन की आवश्यकता महसूस होगी, वह उपलब्ध हो जाएगी।यह प्रोजेक्ट शहर को ऊंची उड़ान देगा। शहर की जनता को काफी लाभ मिलेगा। इसे धरातल पर लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

- कुमार संभव अवस्थी, एक्सईएन, यूआईटी