17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंजू का पाकिस्‍तानी प्रेमी नसरुल्लाह क्‍या करता है, पहले था टीचर और अब? देखें यहां

अंजू ने पाकिस्तान की एजेंसियों को बताया है कि नसरुल्लाह से सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। बता दे कि अंजू जिस प्रेमी से मिलने गयी है वह पहले टीचर था।  

2 min read
Google source verification
photo_2023-07-24_16-13-04.jpg

अंजू ने पाकिस्तान की एजेंसियों को बताया है कि नसरुल्लाह से सोशल मीडिया के जरिए उसकी दोस्ती हुई थी। बता दे कि अंजू जिस प्रेमी से मिलने गयी है वह पहले टीचर था। फिर इसके बाद नसरुल्लाह ने एमआर की जॉब की। अंजू ने बताया कि वह सिर्फ नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान आई है। बता दें कि पाकिस्तान ने अंजू को 30 दिन का वीजा दिया है। इसके अलावा अंजू ने पाकिस्तान से एक वीडियो जारी किया है।

वीडियो में अंजू ने कहा है कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। वह पाकिस्तान में कानूनी तरीके से आई है और दो-तीन दिन में वापस भी लौट आएगी। वह वहां पूरी तरह से सुरक्षित हूं। अंजू ने बताया कि उसकी लगातार उसके बच्चों से बातचीत हो रही है। यह बात मेरी बहन और मां को पता है कि मेरी किससे दोस्ती है।

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान से अंजू ने किया वीडियो जारी, कहा- जल्द लौटूंगी भारत… यहां देखें पूरा वीडियो

कुछ दिनों बाद हम शादी करेंगे

अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अंजू उससे सगाई करने आई है। कुछ दिनों में हम दोनों सगाई करेंगे। फिर अंजू भारत लौट जाएगी। कुछ दिनों बाद हम शादी करेंगे। इसके लिए अंजू फिर से पाकिस्तान आएगी। इस समय पाकिस्तान की सीमा हैदर का मामला थमा नहीं कि, एक और सीमा हैदर जैसा ही मामला सामने आया है।

दरअसल राजस्थान में अलवर जिले की महिला अंजू, पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान के लाहौर में अपने प्रेमी के पास पहुंच गई है। फेसबुक पर पाकिस्तानी युवक नसरुल्लाह से हुई दोस्ती प्यार में बदल गई थी। महिला मध्यप्रदेश में गुना जिले की है और पति अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का निवासी है। 34 साल की अंजू पहले से शादीशुदा हैं और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थीं।


बच्चों ने माँ से वापस लौट आने की गुहार लगाई

अंजू के दो बच्चे है, छह और 14 साल के एक लड़का और एक लड़की हैं, हालांकि दोनों बच्चे पिता के पास हैं। दोनों की शादी 2007 में हुई थीं। यह महिला एक होंडा टू व्हीलर में काम करती थीं। पति को फोन करके सिर्फ इतना ही बताया कि वह लाहौर में है और अपनी सहेली से मिलने आई है। तीन-चार दिन में वह वापस भारत आ जाएगी। दोनों के बीच चार साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। अंजू के बच्चों ने उससे वापस लौट आने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें - पाकिस्तानी प्रेमी के पास पहुंची अंजू के पति ने कही ये बात, देखे वीडियो