
सच्ची सहेली अलवर में एक नया प्रोजेक्ट करने जा रही है जिसका नाम प्रोजेक्ट शक्ति। पिछले 9 सालों से सच्ची सहेली इस उद्देश्य पर काम करती आ रही है और इस दौरान सच्ची सहेली ने बहुत सारे अलग अलग शहरों के बच्चों तक ये जानकारी पहुंचाई है।
इसके अंतर्गत अलवर में दो दिवसीय मेंटर ट्रेनिंग आयोजित की गई। सच्ची सहेली की टीम की ओर से मेंटर्स को पीरियड से जुड़े मिथक, भ्रांतियां, एवं शारीरिक एवं मानसिक बदलाव से जुड़े अन्य टॉपिक के बारे में बताया गया।
मुख्य अतिथि मोहन लाल सोनी एडीजे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर एवं राजेंद्र कुमार हुड्डा आईएफएस उप वन संरक्षक अलवर रहें। इस दौरान सच्ची सहेली निदेशक डॉ सुरभि सिंह, शाहीन शमीम, युविका शर्मा, अनिल कुमार, गरिमा एवं अन्य मौजूद रहे।
Updated on:
31 May 2025 01:10 pm
Published on:
31 May 2025 01:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
