
फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर राजगढ़ कस्बे में “हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे” की द्वितीय नगर भ्रमण एवं निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में विराजमान बाबा श्याम के दरबार से संबंधित आयोजन समिति के सान्निध्य में संपन्न हुई।
मंदिर के महंत पंडित मदन मोहन शास्त्री एवं श्याम सेवक मनीष गुप्ता ने बताया कि करोठ रोड स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद निशान यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा बस स्टैंड, पटायरी की डूंगरी, मेला चौराहा, तहसील परिसर, सराय बाजार, गोल चक्कर और कांकवाड़ी बाजार होते हुए पुनः चौपड़ बाजार पहुंची।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा और होली खेलकर यात्रा का स्वागत किया गया। इससे पूर्व बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार कोलकाता के आकर्षक फूलों से किया गया। मंदिर पहुंचने पर महाआरती हुई और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Published on:
27 Feb 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
