23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां मुंबई से लौटी बार डांस गर्ल मिली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया

Corona Positive: मुंबई से लौटी एक बार गर्ल कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, उसे कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

May 24, 2020

Bar Dance Girl Found Corona Positive In Alwar Rajasthan

राजस्थान में यहां मुंबई से लौटी बार डांस गर्ल मिली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया, मचा हड़कंप,राजस्थान में यहां मुंबई से लौटी बार डांस गर्ल मिली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया, मचा हड़कंप,राजस्थान में यहां मुंबई से लौटी बार डांस गर्ल मिली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती कराया, मचा हड़कंप

अलवर. Corona Positive : प्रदेश के अलवर जिले का मुंडावर क्षेत्र अभी तक ग्रीन जोन में था लेकिन यहां शनिवार रात को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। मुंडावर पंचायत समिति क्षेत्र के झझारपुर गांव की कंजर बस्ती में मुंबई से आई एक बार गर्ल करना संक्रमित पाई गई है। गत 5 दिन पहले ही बस में सवार होकर मुंबई से आई युवतियां गांव जलालपुर की कंजर बस्ती, सोडावास कंजर बस्ती, उलाहेड़ी की कंजर बस्ती में आई थी।

तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शनिवार को आए कोरोना रिपोर्ट में पॉजिटिव युवती 18 मई को मुंबई सेंट्रल महाराष्ट्र से बस में 26 लोगों के साथ झाझरपुर गांव की कंजर बस्ती में 19 मई को आई थी। बस में सवार 26 लोगों में से 3 लोग गिरवास गांव चले गए। बाकी 23 लोग झाझरपुर बस्ती में ठहर गए।

एक साथ आए इन लोगों को उपखंड प्रशासन ने एक अलग बिल्डिंग में होम क्वारंटीन किया है। वहीं 21 मई को युवती का सैंपल लिया गया था जो शनिवार रात 9:00 बजे की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाई गई है।