14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज में बाइक व तीन लाख नहीं मिलने पर बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बरात

लडक़ी पक्ष दे रहा था दो लाख

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

May 22, 2023

दहेज में बाइक व तीन लाख नहीं मिलने पर बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बरात

दहेज में बाइक व तीन लाख नहीं मिलने पर बिना दुल्हन के बैरंग लौटी बरात

गोविन्दगढ़. थाना क्षेत्र के गांव टिकरी में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर दुल्हन ले जाने से वर पक्ष ने इनकार करने का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने बरात रोक लिया और जाने नही दिया। पांच घंटे तक चली पंचायत के बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
फजरू खान ने बताया उसकी बेटी का रिश्ता पहाड़ी थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी मुबीन के दो पुत्रों के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह होना तय हुआ था। बारात आने के बाद उन्होंने खातिर करी। जब निकाह का समय आया तो 3 लाख और बाइक की मांग की गई, जबकि दहेज में 2 लाख नकद देना तय हुआ था। बारात के खाना खाने के बाद दूल्हे का परिवार बाइक और तीन लाख की भी मांग करने लगा। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने एक कमरे में पूरी बारात को रोक लिया और पंच-पटेलों का फैसला नहीं होने तक किसी को भी जाने नहीं दिया। फिलहाल घटना के संबंध में स्थानीय थाने में किसी प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। खबर लिखे जाने तक पीडि़त परिवार मामला दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंच
चुका था।

मामला सुलझाने का प्रयास
प्रथम ²ष्टया लेनदेन का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।
ताराचंद शर्मा, थानाधिकारी गोङ्क्षवदगढ़।
दोषियों को सजा मिलनी चाहिए
निकाह के समय बाइक मांगी गई थी, जबकि पहले कुछ भी तय नहीं था। हमारी इनके द्वारा बेकद्री की गई है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। बारात पहाड़ी थाने के छपरा गांव से आई थी।
फजरू खान, पिता दुल्हन पक्ष