
स्वीमिंग पूल मेंं नहाने से बढ़ता है रक्त संचार
गर्मी ने बढ़ाई स्वीमिंग पूल की डिमांड
अलवर. स्वीमिंग पूल में नहाने से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है। साथ ही सांस संबंधी बीमारियों से भी निजात मिलती है और फेफड़े मजबूर रहते हैं। लोग दैनिक व्यायाम के लिए भी स्वीमिंग करते हैं। स्वीमिंग के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ा है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए भी लोग स्वीमिंग पूल की ओर दौड़ लगा रहे हैं। इस समय शहर के अधिकांश स्वीमिंग फुल हैं। लोगों की वेटिंग लिस्ट बन रही है।
लगातार तापमान में वृद्धि के चलते शहर के आसपास करीब 45 स्वीमिंग पूल खुल गए हैं। इनमें हर दिन हजारों लोग जा रहे हैं। वेटिंग लिस्ट तक लगाई जा रही है। तमाम पर्यटक भी घूमने आते हैं तो स्वीमिंग पूल आदि में नहाकर आनंद ले रहे हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए स्विमिंग पूल को आकर्षक बनाया जा रहा है।
साउण्ड सिस्टम भा रहा
साउण्ड सिस्टम वाली वेब आदि का प्रचलन अधिक हुआ है जो बच्चे, युवा और महिलाओं आदि को भा रहा है।
फिटनेस के लिए भी स्वीमिंग
युवा खुद को फिट रखने के लिए भी तैराकी का सहारा ले रहे हैं। इसके जरिए स्वस्थ रहा जा सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक सांस संबंधित बीमारियों पर इसके जरिए काबू पाया जा सकता है।
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
स्वीमिंग पूल में नहाने से शरीर का रक्त संचार अच्छा रहता है। फेफड़े मजबूत होते हैं। मांसपेशियों को भी लाभ मिलता है।
-डॉ विष्णु गोयलए सामान्य चिकित्सालय
Published on:
12 Jun 2023 09:15 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
