
rape news (File Photo)
Alwar gang rape news: अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता के परिजनों ने उसे साथ लेकर संबंधित थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह कुछ समय से अपने ससुराल से मायके आई हुई थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर के पास स्थित एक किराने की दुकान से सामान लेने गई थी। इसी दौरान दुकान संचालक और उसके एक साथी ने कथित तौर पर उसे जबरन दुकान के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे तुरंत थाने लेकर पहुंचे और लिखित शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया और उसके बयान दर्ज किए।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Updated on:
17 Jan 2026 04:17 am
Published on:
17 Jan 2026 04:17 am
