
रूप चौदस पर निखरा महिलाओं का रूप, हल्दी व तेल के उबटन की निभाई परंपरा, पार्लर में हुआ मेकअप
दीपावली के चलते शहर के पार्लरों में सजने संवरने के लिए स्पेशल दीपावली ऑफर दिया तो पार्लरों में भीड इतनी रही कि बहुत सी महिलाओं को सजने के लिए घंटों तक इंतजार किया। पार्लर देर तक खुले रहे। ब्यूटीपार्लर से आने के बाद महिलाओं का रूप रंग बदला हुआ नजर आया। महिलाओं ने बताया कि पार्लर में आने के बाद आत्मविश्वास आता है।
पुराना कटला में ब्यूटीपार्लर की संचालिका सीमा खंडेलवाल ने बताया कि सुबह से महिलाओं की लाइन लगी हुई है। पिछले दो साल से कोरोना के चलते दीपावली पर पार्लरों में रौनक नहीं थी लेकिन इस बार दीपावली अच्छी मन रही है। इसलिए पार्लरों में भीड़ हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली पर अच्छे ऑफर दिए जा रहे हैं जिसमें महिलाओं की बचत भी हो रही है। पार्लर में 150 में स्टाइलिश हेयर कट हो रहा है। इसके साथ ही 400 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए तक के पैकेज दिए जा रहे हैं। इसमें 400 में क्लीनअप, ब्लीच, हैंड वक्स व थ्रेडिंग का पैकेज हैं। इसके अलावा ब्रांडेक फेशियल जो महंगे हैं उनमें भी ऑफर चल रहे हैं। इसमें गोल्ड, डायमंड के फेशियल के साथ हैंड वक्स व लेग वैक्स के पैकेज से महिलाओं को दोहरा लाभ हो रहा है।
स्कीम नंबर दो में ब्यूटी पार्लर की संचालिका बिंदू कपूर ने बताया कि दीपावली पर ज्यादातर महिलाएं सुंदर दिखना चाहती है। पार्लर में मेकअप के साथ साथ हेयर कट से महिलाओं का नया लुक दिया जा रहा है। दीपावली ऑफर में 20 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्लर में आने के बाद आत्मविश्वास आता है। स्कीम नंबर दो में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली रितू कपूर ने बताया कि रूप चौदस पर सुबह से ही पार्लर में महिलाओं के साथ साथ युवतियों व बालिकाओं की भीड है। ज्यादातर ने हेयर कट करवाया है। इसके अलावा हेयरकट, स्पा,, वैक्स व ब्लीच भी करवा रही है। जिससे महिलाएं सुंदर दिख रही हैं।
Published on:
23 Oct 2022 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
