19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह ने जर्मनी से की है इंजीनियरिंग, लग्जरी कार व स्पोर्टस बाइक के हैं शौकीन, आप भी जानिए

Alwar Congress Candidate Bhanwar Jitendra Singh

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Mar 29, 2019

Bhanwar Jitendra SIngh Age, Biography And Political Career

अलवर कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह ने जर्मनी से की है इंजीनियरिंग, लग्जरी कार व स्पोर्टस बाइक के हैं शौकीन, आप भी जानिए

अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने भंवर जितेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जितेन्द्र सिंह अलवर के सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस सरकार में जितेन्द्र सिंह केन्द्रीय मंत्री रह चुके हैं। जितेन्द्र सिंह अलवर राजघराने से आते हैं। जितेन्द्र सिंह 1998 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते थे। राहुल गांधी के करीबी जितेन्द्र सिंह को फिर से कांग्रेस ने लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह का दिल्ली स्थित नर्सिंग होम में जन्म 12 जून 1971।

बचपन- मसूरी, दिल्ली व अलवर में बीता।

पढ़ाई- मसूरी स्थित विन वर्ग एलएन स्कूल से प्रारंभिक अध्ययन। दिल्ली विश्वविद्यालय बीकॉम किया। जर्मनी में ऑटो मोबाइल इंजीनियर का कोर्स।

व्यवसाय-मारूति कम्पनी में नौकरी।

शौक- लक्जरी व महंगी गाड़ी चलाने का शौक। महंगी बाइक व चार यामाह मोटर साइकिल।

ससुराल- दादा सीबा हिमाचल प्रदेश, वर्तमान ससुराल पक्ष के लोग सुंदर नगर दिल्ली में रहते हैं।

ननिहाल- बूंदी, जितेन्द्र सिंह के नाना कर्नल बहादुर सिंह थे।

राजनीतिक करियर- 1998 में अलवर से विधानसभा का कांग्रेस से चुनाव जीते। 2003 में विधानसभा का अलवर से चुनाव कांग्रेस से जीते। वर्ष 2007 में एआईसीसी का सचिव बनाया। 2009 में लोकसभा के चुनाव में अलवर से कांग्रेस से सांसद बने। 2011 में पहली बार केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री। 2012 में गृह रक्षा राज्य मंत्री व युवा मामलात और खेल का स्वतंत्र प्रभार का मंत्री बनाया। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव अलवर से हार गए।

निवास- फूलबाग अलवर, दिल्ली में साउथ एक्स पार्ट द्वितीय

पिता- पूर्व युवराज प्रतापसिंह

माता- पूर्व युवरानी महेन्द्र कुमारी

दादा- पूर्व महाराज तेजसिंह