27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह की सम्पत्ति का ब्यौरा, जानिए जितेन्द्र सिंह और उनके परिवार के पास कितनी सम्पत्ति है

अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया, नामांकन पत्र में उन्होंने सम्पत्ति का ब्यौरा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 19, 2019

Bhanwar Jitendra Singh Property And Criminal Record

अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह की सम्पत्ति का ब्यौरा, जानिए जितेन्द्र सिंह और उनके परिवार के पास कितनी सम्पत्ति है

अलवर. अलवर से कांंग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेन्द्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दिया। जितेन्द्र सिंह ने के परिवार के पास कुल 1365.38 लाख रुपए की चल व अचल सम्पत्ति है। जबकि पिछले चुनाव में यह सम्पत्ति 950.46 लाख रुपए थी। 2014 से 2019 तक उनके परिवार की संपत्ति 414.92 लाख रुपए बढ़ी है।

जितेन्द्र सिंह व उनके परिवार की संपत्ति का ब्यौरा

कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के पास 197.72 लाख रुपए चल एवं 839.37 लाख अचल सम्पत्ति है। जितेन्द्र सिंह के नाम कुल सम्पत्ति 1037.09 लाख रुपए है।

वहीं उनकी पत्नी अंबिका सिंह के नाम 84.40 लाख रुपए चल एवं 86.90 लाख रुपए अचल सम्पत्ति है। अंबिका सिंह के नाम कुल सम्पत्ति 171. 31 लाख रुपए है।

उनकी बेटी मानविका के नाम 49.87 लाख रुपए चल सम्पत्ति है।
बेटी जानकी के नाम 43.38 लाख रुपए सम्पत्ति है।
बेटे मान्वेन्द्र सिंह के पास 42.45 लाख रुपए सम्पत्ति है।

नोट- जितेन्द्र सिंह के परिवार की एक दर्जन से अधिक सम्पत्तियों के मामले अदालतों में विचाराधीन है, उनकी कीमत का आंकड़ा नहीं दिया गया है।

आपराधिक मामला

कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह के खिलाफ करीब दस साल पुराना कृषि भूमि के एग्रीमेंट में हेरफेर को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा है। अरावली विहार थाना में धारा 420, 467 व 468 में मामला दर्ज है। एसीजेएम नम्बर तीन अलवर में विचाराधीन है।