
निकाय चुनाव : पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान, अलवर में इतनी सीटें जीतने का दावा किया
अलवर. ( Alwar Nagar Parishad Elections ) अलवर में नगर परिषद चुनाव में पार्षद के चुनाव के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह मोती डूंगरी स्थित केन्द्रीय विद्यालय में मतदान करने पहुंचे। वे वार्ड संख्या 36 के निवासी हैं। जितेन्द्र सिंह ने मतदान करने से पूर्व पत्रिका से बात करते हुए कहा कि नगर परिषद की अव्यवस्था के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि अलवर की जनता भारतीय जनता पार्टी के शासन से थक चुकी है और वो बदलाव चाहती है। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का अलवर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनेगा।
वहीं उनकी पत्नी अंबिका सिंह ने कहा कि अलवर में बहुत कमियां है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, उम्मीद है कि इस बार कांग्रेस की शहर में भी सरकार बनेगी। वहीं जितेन्द्र सिंह की बेटी जानकी का कहना है कि 10 साल पहले भंवर जितेन्द्र सिंह ने पहले विकास कराया था वो अब रुक गया है, जानकी ने कहा कि जो उनके विकास, शिक्षा के लिए काम करे, उन्हें वोट करें।
राज्य सरकार में श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि जनता कांग्रेस की सरकार चाह रही है, पिछले 15 साल से भाजपा का बोर्ड है। पिछले 10 साल से अलवर में कचरे के ढेर, रोड लाइट, सीवरेज, नालियों जैसी समस्याएं है। नगर परिषद में भाजपा ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ काम नहीं किया। जूली ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की 33 से 50 सीटें आएंगी।
Published on:
16 Nov 2019 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
