अलवर। अलवर के 60 फीट रोड़ पर भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक दूध डेयरी पर जमकर तोडफ़ोड़ कर डाली। प्रदर्शनकारियों ने वहां जमकर पथराव किया जिससे दुकान सहित पूरी बिल्डिंग के शीशे पूरी तरह से टूट गए। प्रदर्शनकारियों ने डेयरी बूथ की एक गाड़ी में भी आग लगा दी। आक्रोशित भीड़ को काबू करने आए पुलिस कर्मी को भीड़ ने घेर लिया और हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने हवाई फायरिंग कर अपनी जान बचाई। वहीं शहर में विभिन्न जगहों पर लोगों व व्यपारियों में आपसी झड़प की सूचना मिली है। नंगली सर्किल पर एक होटल में भी लोगों ने तोडफ़ोड़ की है।