21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

भू समाधि प्रदर्शन जारी, सुनवाई नहीं हुई तो समर्थन में गधों की भी आई बारी, देखे वीडियों

रैली निकाली। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विश्वविद्यालय में छात्र अपनी मांगो को लेकर पिछले 1& दिनों से टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना गया। छात्र प्रदर्शन के कई तरीके अपना रहे हैं।

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Mar 21, 2023

अलवर. मत्स्य विश्वविद्यालय में छात्रों की ओर से सोमवार को अनोखा धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में छात्र नेताओं ने अपने साथ गधों को भी शामिल किया। रैली निकाली। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विश्वविद्यालय में छात्र अपनी मांगो को लेकर पिछले 1& दिनों से टेंट लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना गया। छात्र प्रदर्शन के कई तरीके अपना रहे हैं। पहले भू समाधि ली और अब गधों को कैंपस में लाया गया। उनके साथ प्रदर्शन किया गया। छात्र संघ अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया की जिस प्रकार विश्वविद्यालय में अनियमितताएं हो रही हैं उसको देखते हुए गधों की रैली निकाली गई है। गधों के ऊपर संदेश लिखीं तख्तियां रखी हुईं थीं। गधों को मेडल भी पहनाए गए। छात्र नेताओं ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक धरना-प्रदर्शन और भू-समाधि प्रदर्शन जारी रहेगा।