31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मत्स्य विश्वविद्यालय की बॉम बैठक में बड़ा फैसला, सात नए संकाय खुलेंगे, इन्हीं से जुड़े हैं विभाग

अलवर. मत्स्य विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बॉम) की बैठक में छात्रों के हित में बड़े निर्णय लिए गए। विश्वविद्यालय में सात नई फैकल्टी खुलेंगी, जिसके अंतर्गत 25 विभाग खुलेंगे। विद्यार्थी हिंदी, संस्कृत, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान समेत कई विषय परास्नातक (पीजी) में ले सकेंगे। हजारों छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालयों में नए कोर्स की पढ़ाई के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी।

3 min read
Google source verification

अलवर

image

jitendra kumar

Mar 26, 2023

मत्स्य विश्वविद्यालय की बॉम बैठक में बड़ा फैसला, सात नए संकाय खुलेंगे, इन्हीं से जुड़े हैं विभाग

मत्स्य विश्वविद्यालय की बॉम बैठक में बड़ा फैसला, सात नए संकाय खुलेंगे, इन्हीं से जुड़े हैं विभाग

अलवर. मत्स्य विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बॉम) की बैठक में छात्रों के हित में बड़े निर्णय लिए गए। विश्वविद्यालय में सात नई फैकल्टी खुलेंगी, जिसके अंतर्गत 25 विभाग खुलेंगे। विद्यार्थी हिंदी, संस्कृत, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान समेत कई विषय परास्नातक (पीजी) में ले सकेंगे। हजारों छात्रों को दूसरे विश्वविद्यालयों में नए कोर्स की पढ़ाई के लिए दौड़ नहीं लगानी होगी। अब तक विश्वविद्यालय में महज पांच विषयों की पढ़ाई हो रही थी जिसमें परास्नातक राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी साहित्य, गणित, इतिहास व भूगोल शामिल था। बैठक के यह प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। वहां से मंजूरी के बाद यह संकाय खुल जाएंगे। बैठक में निर्माण कार्य 35 करोड़ से करवाए जाने का भी निर्णय लिया गया।

नए विभागों में खुलेंगे पुस्तकालय: वीसी एवं बॉम अध्यक्ष प्रो. शील सिंधु पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के नए परिसर हल्दीना में 35 करोड़ की लागत से निर्माण कराए जाएंगे। नए विभागों में पुस्तकालय भवन एवं आधारभूत संरचना के लिए 20 करोड़ खर्च होंगे। शैक्षिण संरचना के लिए 15 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण होंगे। बैठक के बाद वीसी ने नए विश्वविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक रामगढ़ सफिया खान, डॉ. रामचंद्र सिंह, डॉ रितेश शर्मा, डॉ अनिता सोनी, डॉ सुजीता मिश्रा, कुल सचिव ज्योति मीणा, वित्त नियंत्रक रोहिताश यादव, सहायक कुल सचिव आशुतोष, लखन सिंह व ऑनलाइन माध्यम से बैठक में डॉ हरमेश कंसल, कनिका व्यास व कई अन्य अधिकारी शामिल हुए।

विवि ने दीक्षांत समारोह स्थगित किया : विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 27 मार्च को होने जा रहा था लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र किन्हीं कारणों से नहीं आ रहे हैं, ऐसे में समारोह स्थगित कर दिया गया। जल्द ही इसकी तिथि घोषित होगी। वहीं दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि छात्रों के चल रहे प्रदर्शन के कारण भी यह स्थगित हो सकता है।

विवि से जुड़े हैं 150 से ज्यादा कॉलेज : विश्वविद्यालय से 150 से अधिक कॉलेज जुड़े हैं। इन कॉलेजों में करीब तीन लाख छात्र शिक्षा पा रहे हैं। विश्वविद्यालय कैंपस में भी पांच हजार सीटें हैं। नए कोर्स खुलने से सीटों की संख्या में इजाफा होगा। कॉलेजों में शिक्षा पा रहे विद्यार्थी यहीं पर पढ़ सकेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से एक निजी होटल में आयोजित बॉम की बैठक में सभी अधिकारी पहुंचे थे। इसकी भनक विश्वविद्यालय में कई दिन से प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लगी तो वह भी होटल पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जाने नहीं दिया लेकिन कुछ देर में वीसी बाहर आए तो छात्र नेताओं की उनसे बहस होने लगी। काफी देर तक यह प्रकरण चला। उसके बाद छात्र वीसी की गाड़ी के सामने लेट गए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बमुश्किल उठाया। छात्र संघ अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये भी हुए निर्णय
छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा।

छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लिए प्रत्येक माह में निश्चित दिवस पर दो दिन कैंप लगाया जाएगा।

विवि में स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे

कम्प्यूटर लैब का निर्माण।

छात्रावास का निर्माण।

विवि परिसर में सौलर पैनल लगाया जाएगा।

इंडोर स्टेडियम व खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

विवि जल्द ही नए भवन में शिफ्ट होगा।

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए सेमिनार।

विवि में लाईब्रेरी व ई-लाईब्रेरी की स्थापना।

कुलपति की गाड़ी के आगे लेटे छात्र, प्रदर्शन

फैकल्टी ऑफ आर्ट

लोक प्रशासन विभाग

पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग

हिंदी विभाग

संस्कृत विभाग

पुस्तकालय एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

संबंधित खबरें

उर्दू विभाग

फैकल्टी ऑफ कॉमर्स

वाणिज्य विभाग

फैकल्टी ऑफ लॉ

कानून विभाग (तीन व पांच साल का सेल्फ फाइनेंस कोर्स)

फैकल्टी ऑफ एजुकेशन

शिक्षा विभाग

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज

डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड एंटरप्रेन्योरशिप

डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट

डिप्लोमा ऑफ टूरिज्म

फैकल्टी ऑफ साइंस

रसायन विज्ञान विभाग

भूगर्भ विज्ञान विभाग

जंतु विज्ञान विभाग

भौतिक विज्ञान विभाग

वनस्पति विज्ञान विभाग

कंप्यूटर विज्ञान विभाग

फैकल्टी ऑफ सामाजिक विज्ञान

अर्थशास्त्र विभाग

मनोविज्ञान विभाग

नीति शोध विभाग

ह्यूमनिटीज विभाग

दर्शनशास्त्र विभाग

सामाजिक कार्य विभाग

35 करोड़ से होंगे नए विकास कार्य, विवि के नए भवन में जल्द होगी शिफ्टिंग

Story Loader