
अलवर.
अग्रसेन सर्किल के पास गोवंश का कटा सिर व पैर मिलने के मामले में पुलिस ने अब तक हुई जांच का खुलासा किया है। इसे मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट माना जा रहा है। उधर, हिन्दू संगठन भी आरपार की लड़ाई के मूड में है। संगठनों ने 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जो पूरे मामले की जांच करेगी।
एएसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि अब तक के अनुसंधान में यह तथ्य सामने आए हैं कि 9 अप्रेल को सुबह करीब 5 बजे पशु का शव पुल के पास दुकानों के सामने पड़ा हुआ था। जिसके पास श्वान (कुत्ते) घूम रहे थे। दुकान मालिक द्वारा सफाईकर्मियों को बुलाया, जिन्होंने पशु को एक प्लास्टिक के कट्टे में रखकर पुल के पास छोड दिया था, उसके बाद श्वानों (कुत्तों) द्वारा उक्त शव के हिस्सों को दूसरे स्थानों पर ले जाकर छोड़ा गया जो सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रहा है। अब यह देख रहे हैं कि इस गाेवंश को यहां कौन लाया है। इसके अलावा जो भी मांगें रखी गई हैं, उन पर कार्रवाई करेंगे।
सर्व हिन्दू समाज कार्रवाई से असंतुष्ट
की अब तक की कार्रवाई से हिन्दू समाज असंतुष्ट है। मामले में आगे की रणनीति बनाने को लेकर होप सर्कस स्थित मंदिर में शनिवार को सर्व हिन्दू समाज की बैठक हुई। इसमें पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया गया। इस दौरान एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो आगे की रणनीति तैयार करेगी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई करे प्रशासन
विहिप के प्रांत सह धर्म प्रचार प्रेम सिंह राजावत ने कहा कि घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी अपराधी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। जबकि पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो शहर का सांप्रदायिक सौहार्द्र और सुख-शांति को खराब कर रहे हैं। गोकशी और गोतस्करी करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। घटना की साजिश कहां रची गई, उन लोगों को पकड़ना चाहिए।
स्पष्ट कार्रवाई की जरूरत
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि गाय हिन्दू समाज के लिए पूजनीय है। इस तरह के मामलों में स्पष्ट कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोगों में भय रहे। करीब डेढ़ घंटा चली बैठक में जिलाध्यक्ष रामदयाल मीणा, जिला मंत्री विजेंद्र खंडेलवाल, संयुक्त व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Published on:
12 Apr 2026 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
