9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने फिर चलाया चाबुक, जिला मंत्री हटाया

भाजपा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त मिलने पर जिला मंत्री प्रदीप जैन को पद से निष्कासित कर दिया है। वहीं मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह नरुका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर जिले में भीतरघातियों से निपटने की तैयारी पार्टी कर रही है। कई नेता नाराज हैं जो अंदरखाने नुकसान पहुंचा सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

Nov 18, 2023

भाजपा ने फिर चलाया चाबुक, जिला मंत्री हटाया

भाजपा ने फिर चलाया चाबुक, जिला मंत्री हटाया

- अलवर उत्तर में खुलकर विरोध किसी का सामने नहीं आया, नाराजगी कई नेताओं की बरकरार

- कुछ डमी कंडीडेट यहां वोटों को बांटने में निभाएंगे भूमिका, भाजपा व कांग्रेस दोनों की ही है चाल

भाजपा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त मिलने पर जिला मंत्री प्रदीप जैन को पद से निष्कासित कर दिया है। वहीं मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह नरुका को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर जिले में भीतरघातियों से निपटने की तैयारी पार्टी कर रही है। कई नेता नाराज हैं जो अंदरखाने नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि समय पर पार्टी ने भीतरघात का इलाज नहीं किया तो ये बीमारी बढ़ सकती है जो पार्टी के लिए नुकसानदेय मानी जा रही है।
अलवर उत्तर में किशनगढ़बास, बहरोड़, मुंडावर, बानसूर, तिजारा विधानसभाएं आती हैं। इन क्षेत्रों में पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा हुई तो लोगों ने नाराजगी जरूर जाहिर की लेकिन खुलकर बागवत सामने नहीं आई। पार्टी ने इन सीटों पर पुराने खिलाडि़यों को उतारा जो अनुभव से लेकर हर कार्य में आगे थे। ऐसा भी नहीं है कि यहां लोगों के बीच टिकटों को लेकर नाराजगी नहीं हो। वह दिख भी रही है। चुनाव प्रचार में कुछ नेता नहीं जा रहे हैं। दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में भीतरघात की संभावनाएं प्रबल हैं। इससे निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष उत्तर उम्मेद सिंह भाया का कहना है कि उनके यहां ऐसी िस्थतियां नहीं हैं। सभी नेता भाजपा प्रत्याशियों के साथ हैं। नाराज नेता मान गए हैं। बागियों पर खुद प्रांतीय नेतृत्व नजर बनाए हुए है।