8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में भाजपा दक्षिण के 30 में से 18 मंडल अध्यक्ष बनाए, 12 के नाम होल्ड, महिलाओं को नहीं मिली जगह

Alwar News: अलवर जिला चुनाव प्रभारी कालू लाल गुर्जर ने अंबेडकर नगर स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र से लेकर अन्य मानक तय किए गए थे, उसी के आधार पर नामों की घोषणा की गई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Rakesh Mishra

Jan 08, 2025

Alwar Bjp News

पत्रिका फोटो

Alwar BJP News: राजस्थान में इस वक्त भाजपा के संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। इसी कड़ी में अलवर में भाजपा दक्षिण के 30 में से 18 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। 12 का नाम होल्ड कर लिया गया। घोषित किए गए नामों में एक भी महिला कार्यकर्ता को जगह नहीं मिली है।

विधायक रमेश खींची ने भी दर्ज कराई थी शिकायत

अलवर जिला चुनाव प्रभारी कालू लाल गुर्जर ने अंबेडकर नगर स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के लिए उम्र से लेकर अन्य मानक तय किए गए थे, उसी के आधार पर नामों की घोषणा की गई है। 12 होल्ड किए गए नामों में 9 प्रदेश कमेटी ने रोके हैं। तीन नाम मेरे स्तर से रोके गए हैं। इनकी शिकायत थी कि उम्र ज्यादा है।

एक शिकायत कठूमर विधायक रमेश खींची ने भी दर्ज कराई थी। तीन मंडल अध्यक्ष रिपीट हुए हैं। बाकी नए बनाए गए हैं। तीन नामों की जांच जल्द पूरी करके नामों की घोषणा कर दी जाएगी। बाकी 9 के नामों की घोषणा प्रांतीय कमेटी की अनुमति से होगी। जिला चुनाव प्रभारी ने मंडल प्रतिनिधि सूची भी घोषित की।

महिला ने दर्ज कराया था केस, इसलिए जांच शुरू

महिलाओं को जगह न मिलने के सवाल पर उन्होंने मीडिया से कहा कि थानागाजी की एक महिला ने मंडल अध्यक्ष के लिए अप्लाई किया था, लेकिन शिकायत मिली कि उन्होंने जनाक्रोश यात्रा के दौरान उन्होंने पार्टी के ही मंडल अध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ऐसे में उसकी जांच की जा रही है। नाम जो भी घोषित हुए हैं, वह मानकों के आधार पर हैं।

जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा जल्द

जिलाध्यक्ष उत्तर व दक्षिण की घोषणा कब होगी, इस सवाल पर जिला चुनाव प्रभारी ने कहा कि इस पद के लिए भी मानक तय किए गए हैं। जिलाध्यक्ष के लिए आयु 43 साल से 60 साल के मध्य होनी चाहिए। अनुशासनहीनता न की हो।

पार्टी के प्रमुख नेता सहमत हों। पिछले चुनावों में प्रदर्शन अच्छा रहा हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। मानकों पर फिट होने पर ही जिलाध्यक्ष बनाए जाएंगे।

यह वीडियो भी देखें

ये हैं मंडल अध्यक्ष

श्रीशिवाजी मंडल के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, केशव मंडल के राजेंद्र कुमार सैनी, डहरा शाहपुर के हरिओम गुप्ता, बहादुरपुर के सत्यवीर यादव, अकबरपुर उमरैण के सुरेंद्र यादव, एमआईए गूंदपुर के डॉ. हरिसिंह, पिनान के भजन लाल सैनी, रैणी के बादल सैन, लक्ष्मणगढ़ के प्रदीप जैन, गोविंदगढ़ के हरिसिंह सोलंकी, बड़ौदामेव के गोपाल चौधरी, खेरली के सुनील गोयल, खुडियाना के नरेंद्र शर्मा, खोह के भीम सिंह गुर्जर, प्रतापगढ़ के भैरू सहाय गुर्जर, टहला के रतन गौड़, राजपुर धमरेड के हरिओम यादव व थानागाजी मंडल के अध्यक्ष अशोक चौहान बनाए गए।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 9 जिले खत्म होने के बाद सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बदल गए प्रभारी मंत्रियों के भी जिले; देखें सूची