1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी बार-बार मांगती थी पैसे, पति ने उतारा मौत के घाट, की थी कोर्ट मेरिज

मकरेटा के कुएं में मिला युवती के शव की शिनाख्त बुधवार को हुई। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

Nov 17, 2022

blind murder case solved in Kathumar police in alwar

कठूमर। बहतुकलां थाना पुलिस ने मकरेटा के कुएं में मिला युवती के शव की शिनाख्त बुधवार को हुई। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का 72 घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दोनों सगे भाई है। इनमें से एक आरोपी मृतका का तीसरा पति भी शामिल था ।

थाना प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया कि 12 नवम्बर को टेलीफोन से सूचना मिली थी की चांदपुर से टैंटपुर जाने वाली सड़क पर मकरेटा गांव के जंगल में बने कुए में एक युवती की लाश मिली थी। सूचना मिलने पर एसपी तेजस्विनी गौतम सहित बहतुकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से निकलवाया। शव को शिनाख्त के लिए सीएचसी कठूमर की मोर्चरी में रखवाया गया । बाद में तीसरे दिन सोमवार को भरतपुर के मानोता कला निवासी संजय जाट पुत्र बलराम जाट ने इसकी शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की। अब पुलिस के सामने हत्या के आरोपियों की ढूंढने की चुनौती सामने थी।

यह भी पढ़ें : कुख्यात दस्यु ने दी प्रॉपर्टी कारोबारी को धमकी,बोला- सुबह तक कर हिसाब, नहीं तो बच्चों सहित तुझे ठोक दूंगा

एसएचओ के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि महिला को मारकर कुएं में फेंकने वाले आरोपी पैदल बख्तल की चौकी से एमआई रोड पर जा रहे हैं । दोनों आरोपी पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे तो पुलिस ने घेराबंदी कर उन दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीतराम पुत्र सोराम जाटव निवासी कैमला और दूसरे ने अपना नाम राहुल निवासी कैमला बताया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि मृतका पूजा बार-बार रुपए के लिए परेशान करती थी। घर व खेत बेचकर पैसा लाने को कहती थी। इससे तंग आकर दोनों भाइयों ने इसकी हत्या कर दी ।

पैसे को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस को आरोपी जीतराम उर्फ जीतू ने बताया कि 7 दिसंबर की रात्रि पैसे की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था और पत्नी ने पैसे न लाने पर जान से मारने की धमकी दी । इससे तंग आकर मैंने और मेरे भाई राहुल ने पूजा की गला घोंट कर हत्या कर दी और उसी रात लाकर मकरेटा गांव के जंगलों में शव को कुएं में ढकेल दिया । वारदात खोलने वाली टीम में हनुमान सहाय उप निरीक्षक बहतु कला, नरपत सिंह हेड कांस्टेबल ,बृजपाल सिंह ,होलू राम, धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें : पति ने लगाया पत्नी पर गुप्तांग काटने का आरोप, मामला दर्ज

मृतका ने की थी कोर्ट मेरिज
आरोपी जीतराम उर्फ जीतू अलवर में बख्तल की चौकी पर ढाबा चलाया करता था और मृतका को खाना देने लेने के बहाने जान पहचान बढ़ गई। फरवरी 2022 में आरोपी जीतू ने पूजा से कोर्ट में शादी कर ली और मृतका की यह तीसरी शादी थी। शादी करने के बाद मृतका अपनी मां के घर डीग में दो-तीन महीने रही और बाद में अलवर आकर रहने लगी। पैसे मांगने से परेशान जीतराम वह उसके भाई राहुल ने मिलकर पूजा की हत्या कर दी।

Story Loader