4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धाभाव से चौथ माता को किया नमन, बोलीं मां रहूं सदा सुहागिन

सकट. कस्बा स्थित चौथ माता मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया को महीने में आने वाला चौथ माता का सुहागिन महिलाओं ने व्रत किया एवं श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा की। इस मौके पर सुहागिनों चौथ माता मंदिर पहुंचकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा की और मत्था टेक परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

less than 1 minute read
Google source verification
 चौथ माता मंदिर में सजी माता की प्रतिमा की झांकी

चौथ माता मंदिर में सजी माता की प्रतिमा की झांकी

सकट. कस्बा स्थित चौथ माता मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया को महीने में आने वाला चौथ माता का सुहागिन महिलाओं ने व्रत किया एवं श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा की। इस मौके पर सुहागिनों चौथ माता मंदिर पहुंचकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा की और मत्था टेक परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की।

चौथ माता के व्रत के मौके पर महिलाएं नए-नए परिधान पहनकर भजन गाती हुई मंदिर पहुंची। इससे चौथ माता मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही है। चौथ माता का व्रत रखकर पूजा की। मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने समूह में बैठकर माता की कहानी सुनी। सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। चौथ माता से अखंड सौभाग्य व सुख-समृद्धि की कामना की मनौती मांगी। मंदिर में भजन कीर्तन किया। महिलाओं ने देर रात चांद दिखने पर जल चढ़ाकर अपना व्रत पूरा किया। चौथ माता के व्रत पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए तथा चौथ माता को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। चौथ व्रत को लेकर मंदिर में विराजित चौथ माता, संतोषी माता, शिवजी, हनुमानजी, भैंरू बाबा की प्रतिमाओं की फूल बंगला झांकी सजाई गई। व्रत के मौके पर माता के दर्शनों के लिए आसपास के गांव व ढाणियों के अलावा दिल्ली, जयपुर, दौसा, राजगढ़, बांदीकुई, बसवा, टहला सहित अन्य जगह से श्रद्धालु पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग