23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली पॉल्यूशन का राजस्थान इफेक्ट! आमजन से जुड़ी ये काम की ‘सेवा’ बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में बीएस-4 मॉडल की रोडवेज बसों के प्रवेश पर बुधवार से रोक लगा दी गई। बसों का संचालन कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Kirti Verma

Nov 02, 2023

pollution

अलवर। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में बीएस-4 मॉडल की रोडवेज बसों के प्रवेश पर बुधवार से रोक लगा दी गई। जिसके चलते अलवर और तिजारा से दिल्ली के लिए चलने वाली बीएस-4 मॉडल की 25 बसों का संलचान बंद कर दिया गया। दिल्ली रूट पर बसों का संचालन कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले के केन्द्रीय बस स्टैण्ड से दिल्ली रूट पर अलवर डिपो और मत्स्य नगर डिपो की 26-26 बसों का संचालन किया जा रहा था। वहीं, तिजारा डिपो से 20 बसें दिल्ली के लिए चलाई जा रही थी। दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ने पर सख्ती करते हुए बीएस-4 मॉडल के वाहनों का एक नवम्बर से प्रवेश बंद कर दिया है। जिसके चलते राजस्थान रोडवेज के अलवर, मत्स्य नगर और डिपो डिपो की बीएस-4 मॉडल की बसों का दिल्ली रूट पर संचालन बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अटकी सफाई कर्मचारियों की भर्ती, विभाग ने जारी किया ऐसा फरमान

अलवर, मत्स्य नगर और तिजारा डिपो की ओर से बुधवार को दिल्ली के लिए केवल बीएस-6 मॉडल की बसें ही भेजी गईं। जिसके चलते अलवर डिपो ने 26 में से 14, मत्स्य नगर डिपो ने 26 में से 17 बसें दिल्ली के लिए चलाई गईं। वहीं, तिजारा डिपो ने दिल्ली चल रही बीएस-4 मॉडल की 4 बसों को हटाकर उनके स्थान पर बीएस-6 मॉडल की 4 बसें लगा दी। अलवर और मत्स्य नगर डिपो से दिल्ली के लिए कम बसों का संचालन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस के इंतजार में यात्री काफी देर तक खड़े रहे तथा गाड़ियों में सवारियां खचाखच भरकर चलीं। दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में त्योहार मनाने के लिए लोग अपने घर जाएंगे। जिसके चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही।

बीएस-4 मॉडल की बसों का प्रवेश पर रोक लगने से बुधवार को दिल्ली रूट पर 12 बसों का संचालन बंद कर दिया। बीएस-6 मॉडल की 14 बसों का ही संचालन किया जा सका। इस सम्बन्ध में मुख्यालय को पत्र लिखा गया है।
पवन कटारा, मुख्य प्रबंधक, अलवर डिपो।

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले शिक्षकों के वेतन को लेकर आई खुशखबरी, पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

मत्स्य नगर आगार की दिल्ली चलने वाले बीएस-4 मॉडल की 9 बसों का संचालन बंद किया गया है। बीएस-6 मॉडल की 17 बसों का संचालन किया जा रहा है।
सपना मीणा, मुख्य प्रबंधक, मत्स्य नगर डिपो।