7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSF के जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सूत्रों ने बताया कि घटना गुरुवार देर शाम की है। अत्यधिक रक्तस्राव की हालत में उसे पहले स्थानीय करीमपुर अस्पताल ले जाया गया और जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो उसे बहरमपुर राज्य सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
BSF Jawan Suicide

BSF के जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, मचा हड़कंप

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सूत्रों ने बताया कि घटना गुरुवार देर शाम की है। अत्यधिक रक्तस्राव की हालत में उसे पहले स्थानीय करीमपुर अस्पताल ले जाया गया और जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो उसे बहरमपुर राज्य सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवीन कुमार (30) के रूप में की गई है। वह बीएसएफ की बटालियन संख्या 86 में एक कांस्टेबल था।

उसकी आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू हो गई है। सूत्रों ने कहा कि हाल ही में जवान राजस्थान के अलवर में अपने पैतृक निवास पर से छुट्टियों से आया था। जवान के आत्महत्या करने से उसकी बटालियन में हड़ कंप मच गया।

एक महीने में दूसरी घटना
एक महीने से भी कम समय के भीतर पश्चिम बंगाल में आत्महत्या की यह दूसरी घटना सामने आई है। पिछले महीने के दूसरे हफ्ते में कूचबिहार जिले के दिनहाटा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात एक बीएसएफ जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पहचान सत्यभान सिंह (48) के रूप में हुई। वह बीएसएफ की बटालियन नंबर 138 से जुड़ा था।