21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा मैदान पर 75 फुट रावण का दहन कल, शहर में निकलेगी शोभायात्रा

75 फुट का हंसता हुआ रावण के अलावा 65 फुट मेघनाद व 55 फुट कुम्भकरण के पुतलों का दहन होगा। इसके अलावा किशनगढ़-अजमेर के कलाकारों की ओर से रंगीन आतिशबाजी, पंजाब का बैग पाइपर बैण्ड व पंजाबी ढोल, हैलीकॉप्टर ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा एवं फोटोग्राफी आकर्षक का केंद्र रहेंगे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Oct 23, 2023

दशहरा मैदान पर 75 फुट रावण का दहन कल, शहर में निकलेगी शोभायात्रा

अलवर. दशहरा मैदान पर तैयार किया जा रहा रावण का पुतला।

विजयदशमी पर मंगलवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा ग्राउंड में इस बार 75 फुट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा। पुरुषार्थी समिति, जिला अलवर रावण दहन कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है। समिति के अध्यक्ष कुलदीप कालरा ने बताया कि समिति पिछले 76 सालों से निरंतर रावण दहन समारोह आयोजित कर रही है। इस बार नवाचार करते हुए मंच पर पहली बार रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रावण दहन के लिए पिछली बार राम जन्मभूमि अयोध्या से रज लाई गई थी, अबकी बार भगवान श्री राम के मंदिर अपना घर शालीमार अलवर से लाई जाएगी। कालरा ने बताया कि डीग से आए कारीगर महेश चंद गुड्डू ने टीम के साथ तीनों पुतले तैयार किए है। इस बार का रावण दहन कार्यक्रम विशेष आकर्षक होगा। कालरा ने बताया 75 फुट का हंसता हुआ रावण के अलावा 65 फुट मेघनाद व 55 फुट कुम्भकरण के पुतलों का दहन होगा। इसके अलावा किशनगढ़-अजमेर के कलाकारों की ओर से रंगीन आतिशबाजी, पंजाब का बैग पाइपर बैण्ड व पंजाबी ढोल, हैलीकॉप्टर ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा एवं फोटोग्राफी आकर्षक का केंद्र रहेंगे। दशहरा मैदान पर राम-रावण संवाद का मंचन भी होगा। वहीं बड़ी एलईडी पर रामायण परिदृश्य दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार कारीगरों ने रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले विशेष तकनीक से बनाए हैं। पहले रावण को जलाने के लिए रॉकेट चलाते थे लेकिन इस बार रॉकेट नहीं चलाकर केवल बटन दबाते ही रावण दहन होगा।

शहर में निकलेगी शोभायात्रा
रावण दहन से पूर्व पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा शहर के अशोका टाकीज के समीप पुरुषार्थी धर्मशाला से दोपहर दो बजे रवाना होगा। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए जेल का चौराहा स्थित दशहरा मैदान पहुंचेगी। इसमें अनेक झांकियां व आकर्षण शामिल होंगे। रास्ते में जगह- जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। दशहरा मैदान में शाम 6 बजे आरती एवं रावण दहन कार्यक्रम होगा।