25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली खेलों का पंचांग जारी, 24 से होंगे शुरू

अलवर. राज्य की 67 वीं जिला व राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का पंचांग जारी कर दिया गया है। 24 अगस्त से खेल होंगे। ये खेल 17 व 19 वर्षीय विद्यार्थियों के हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

jitendra kumar

Aug 21, 2023

स्कूली खेलों का पंचांग जारी, 24 से होंगे शुरू

स्कूली खेलों का पंचांग जारी, 24 से होंगे शुरू

अलवर. राज्य की 67 वीं जिला व राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का पंचांग जारी कर दिया गया है। 24 अगस्त से खेल होंगे। ये खेल 17 व 19 वर्षीय विद्यार्थियों के हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्य में 33 तरह की प्रतियोगिताएं चार समूहों में आयोजित की जाएंगी। विद्यालय स्तर पर सभी समूहों की खेलकूद प्रतियोगिताएं 24 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएंगी। इसके बाद जिला एवं राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं अलग-अलग तिथियों में आयोजित होंगी। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के कुल 33 खेल शामिल हैं। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग अभी से तैयारियों में जुट गया है।

प्रथम चरण में होंगी प्रतियोगिताएं : जिला स्तर पर प्रथम चरण में हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, योगा और रग्बी फुटबॉल खेल होंगे। प्रतियोगिताएं 8 से 12 सितंबर तक तथा राज्य स्तर पर 19 से 23 सितम्बर तक होंगी।

द्वितीय चरण की प्रतियोगिताएं: द्वितीय चरण की जिला स्तर पर बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, तैराकी, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, कराटे, शतरंज, नेट बॉल, खो-खो तथा साइक्लिंग ट्रैक की प्रतियोगिताएं 19 से 23 सितंबर तथा राज्य स्तरीय 3 से 8 अक्टूबर तक होंगी।

ये है तृतीय चरण: इस चरण की जिला स्तरीय राइफल शूटिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी, ताइक्वाड़ों, जूडो, सेपक टाकरा, क्रिकेट, साइक्लिंग, वुशु, रोलर स्केटिंग तथा मलखंभ की प्रतियोगिताएं 24 से 29 सितंबर तथा राज्य स्तरीय 9 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

चतुर्थ चरण की प्रतियोगिताएं: चतुर्थ समूह में एथलेटिक्स की 17 व 19 वर्ष की छात्र -छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 23 से 27 अक्टूबर तथा राज्य स्तर पर 4 से 8 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।