4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर : टॉफी खाते ही मुंह में विस्फोट, बच्ची का जबड़ा फटा, आईसीयू में भर्ती

Candy Blast: राजस्थान के अलवर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बच्ची के मुंह के अंदर टॉफी में धमाका हो गया। बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Kamal Mishra

Feb 03, 2026

alwar Candy Blast

सांकेतिक तस्वीर-एआई जेनरेटेड

अलवर। रामगढ़ उपखंड के चौकी बास गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां टॉफी चबाते ही एक मासूम बच्ची के मुंह में विस्फोट हो गया। हादसे में बच्ची का मुंह और जबड़ा फट गया, जिसे गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

परिजनों ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। अस्पताल निदेशक डॉ. तैयब खान ने बताया कि मुंह में विस्फोट से बच्ची के चेहरे, मुंह और जबड़े के हिस्से में गहरी व जटिल चोटें आई हैं। स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण बच्ची को आइसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया और जटिल सर्जरी की गई, जिसके बाद अब बच्ची पूरी तरह खतरे से बाहर है।

जांच में होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। बच्ची के जबड़े का फटना और मुंह में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज

परिजनों ने किराने की दुकान संचालक के खिलाफ रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षु अपनी बड़ी बहन अहाना के साथ दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकान संचालक सुदील उर्फ काला पुत्र नत्थो ने बच्ची को बारूद-पटाखे वाली टॉफी दे दी। जैसे ही बच्ची ने टॉफी को मुंह में रखकर चबाया, टॉफी में मौजूद बारूद के कारण मुंह के भीतर ही विस्फोट हो गया, जिससे बच्ची का जबड़ा और मुंह बुरी तरह फट गया।

पुलिस हिरासत में दुकानदार

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि किराने की दुकान पर अवैध रूप से बारूद व पटाखों की बिक्री की जा रही है। फिलहाल दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह घटना नेशनल हाईवे 248-ए से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित चौकी बास गांव में हुई है।

Story Loader