
कार रास्ते में वाहन से बचने के प्रयास में कार डिवाइडर में जा घुसी। जिससे चालक की नाक कट गई।
पिनान. जयपुर से दिल्ली जा रहे एक कार रास्ते में वाहन से बचने के प्रयास में कार डिवाइडर में जा घुसी। जिससे चालक की नाक कट गई। दिल्ली निवासी त्रिलोक पुत्र हरीश जयपुर से वापस दिल्ली जा रहा था। रास्ते में आगे चल रहे एक वाहन से अपनी कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। जिससे उसकी नाक कटकर अलग हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को पिनान अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नर्सिंग अधिकारी राजेश सुलानिया, डॉ. राहुल वर्मा, भरतलाल मीना, आशुतोष गर्ग आदि चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में रैफर कर दिया।
................
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे परअनियंत्रित कार लोहे की रेलिंग से टकराई
लक्ष्मणगढ़. दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार के चालक को नींद की झपकी आने से कार लोहे की रेलिंग मेटल बीम क्रेस बेरियर से टकरा गई। हादसे में कार चालक चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोहरा के समीप यह हादसा हुआ। सूचना पर एनएचआई 1033 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और मेडिकल स्टाफ ने घायल का मौके पर ही उपचार किया।
Published on:
20 Jan 2024 12:20 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
