30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: कही आपके घर तो नहीं पहुंच रही नाले के दूषित पानी से सब्जी …

अलवर. अलवर के टमाटर, गाजर, गोभी और घीया दिल्ली की सब्जी मंडी सहित देश के कई भागों में जाती है। यहां के टमाटर की कई शहरों में मांग है। दूसरी ओर यहां काफी संख्या में किसान छोटे लालच में नाले के दूषित पानी से खेती कर सब्जी की पैदावार कर रहे हैं। गंदे नाले के दूषित पानी से सब्जी की पैदावार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 22 Nov 2022, 1:36 AM IST

सावधान: कही आपके घर तो नहीं पहुंच रही नाले के दूषित पानी से सब्जी ...

सावधान: कही आपके घर तो नहीं पहुंच रही नाले के दूषित पानी से सब्जी ...


इनके लगातार सेवन से हो सकती हैं कई बीमारियां

अलवर. अलवर के टमाटर, गाजर, गोभी और घीया दिल्ली की सब्जी मंडी सहित देश के कई भागों में जाती है। यहां के टमाटर की कई शहरों में मांग है। दूसरी ओर यहां काफी संख्या में किसान छोटे लालच में नाले के दूषित पानी से खेती कर सब्जी की पैदावार कर रहे हैं। गंदे नाले के दूषित पानी से सब्जी की पैदावार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।
अलवर शहर में सदर पुलिस थाने के आगे हाइवे के समीप ही गंदे नाले के दूषित पानी से खेती हो रही है। यहां सब्जी की पैदावार की जा रही है जो पूरे साल चलती है। यहां के किसान नाले को आगे से बंद कर पम्प मोटर चलाकर खेतों में खूब दूषित पानी दे रहे हैं। कई किसान नाले में पाइप डालकर आधा किलोमीटर दूरी तक खेतों तक पानी ले जाते हैं।
दिल्ली तक जा रही सब्जी : अलवर के समीपवर्ती क्षेत्र में गंदे नाले के दूषित पानी से पैदा होने वाली सब्जी अलवर सब्जी मंडी तक जा रही है। यह सब्जी यहां से दिल्ली तक जाती है। फल सब्जी मंडी के आढ़ती जितेन्द्र सैनी बताते हैं कि अलवर से टमाटर, गोभी और घीया दिल्ली और गुरुग्राम खूब जाता है। अलवर के टमाटरों की दिल्ली में खूब मांग है जो वहां से देश के दूसरे गांवों तक पहुंच जाते हैं।
बीमारियों को निमंत्रण : नाले के दूषित पानी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। इससे पैदा की जा रही सब्जियों से भी घातक बीमारियां हो सकती हैं। ऐसी सब्जियां जो बिना पकाए सीधे खाई जाती हैं, उनसे अधिक खतरा हो सकता है। हमारे घरों में टमाटर, हरी मिर्च, प्याज आदि का उपयोग सलाद के रूप मे किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

ऐसी सब्जियों में घातक मर्करी कैडमियम लेड
& शहर के आस पास गंदे नाले के दूषित पानी से हरी सब्जी की ङ्क्षसचाई की जा रही है। इस गंदे पानी में हैवी मेटल्स बहुतायत में पाए जाते है यह सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते है । जब इस गंदे पानी से ङ्क्षसचाई की जाती है तो हैवी मेटल्स सब्जी में प्रविष्ट हो जाते है, इसे बायोमैग्निफ़किेशन कहते है। इस तरह की सब्•ाी को खाने से गंभीर रोग अंधापन ,कैंसर और चर्म रोग तक हो सकते हैं।
डॉ ममता शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर ,राजर्षि महाविद्यालय, अलवर।

अलवर में हो रही कई जगह खेती

अलवर शहर में तूलेड़ा और सदर पुलिस थाने के आगे नाले के दूषित पानी से खेती हो रही है। इससे सरकार को राजस्व की हानि भी हो रही है। नगर परिषद के नाले के पानी को फ्री में लेकर यह लोग खेती कर रहे हैं। इससे दूसरा नुकसान सेहत के साथ खिलवाड़ का है।

लीवर हो सकता है खराब
& नालों के दूषित पानी में घुले अपशिष्ट पदार्थो ंं से हड्डियां कमजोर पडऩे के साथ पीलिया का खतरा बढ़ जाता है। आर्सेनिक लीवर के लिए स्लो पॉयजन साबित होता है। कास्टिक की अधिकता किडनी को प्रभावित करती है। गंदे पानी में हैवी मेटल होते हैं जो मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। दूषित पानी से उग रही सब्जी का उपयोग के दुष्परिणाम तत्काल सामने नहीं आते तथा धीरे-धीरे बीमारी जन्म लेती है।
डॉ. राकेश बैरवा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अलवर।
लंबे समय तक सेवन है खतरनाक
&दूषित पानी से ङ्क्षसचित हरी सब्जियों का सेवन लंबे समय तक करने से कैंसर जैसी बीमारी तक होने की आशंका रहती है। ऐसी सब्जियों में कई रोगजनक माइक्रोन्यूट्रिएंट की मात्रा शामिल हो सकती है। ऐसी सब्जियों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
डॉ. राकेश गोचर, कैंसर रोग विशेषज्ञ, अलवर।