
अलवर. गर्मियों ने अपनी दस्तख दे दी है। गर्मियां आने के साथ ही युवाओं के पहनावे में भी बदलाव आ गया है। इन दिनों युवा टी-शर्ट व हाफ पैंट में नजर आ रहे हैं। पहले युवाओं में शर्ट व जीन्स का फैशन था लेकिन पिछले कुछ साल से अलवर के युवा भी पश्चिमी देशों के युवाओं की तर्ज पर टी-शर्ट व बरमूडा में नजर आने लगे हैं। भारत में पिछले कुछ सालों में यह चलन आया है। कॉलेज में भी युवा आजकल लोवर में ही जा रहे है। इन हल्के-फुल्के कपड़ों के साथ युवाओं मं स्पोर्टस वियर का भी चलन बढ़ा है।
ब्रांडेड कपड़े पहली पसंद
गर्मियों के कपड़ों की बात करे तो युवाओं में ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े पहली पसंद है। युवाओं में विदेशों की मल्टी नेशनल कंपनी के कपड़े खरीदने की होड़ लगी हुई है। आजकल ब्रांडेड कपड़ों की कॉपी भी बाजार में आसानी से मिल जाती है, जिसका दाम भी बेहद कम होती है। यही एक प्रमुख कारण है कि युवा आजकल स्पोर्टस वियर में ज्यादा नजर आ रहे हैं। अलवर में कॉटन के कपड़ों की भी विशेष मांग है। युवाओं का कहना है कि सिंथेटिक कपड़े इतनी तेज गर्मियों में नहीं पहने जाते हैं जबकि कॉटन की शर्ट गर्मियों मेंं राहत देती है। अलवर में कॉटन शर्ट व कुर्तों की स्पेशल रेंज भी है।
गर्मी मेंं खूब बिकती हैं स्वापी
दुपहिया वाहन पर चलने के लिए हैलमेट सबसे सुरक्षित और सुगम उपाए हैं। इसके बावजूद गर्मी में स्वापी की बिक्री खूब बढ़ जाती है। ग्रामीण ही नहीं शहरी क्षेत्र में भी स्वापी खूब बिकती है। एक स्वाफी की कीमत 80 रुपए से लेकर 125 रुपए तक है। गर्मी के आते ही लोग पैदल चलते समय इसे सिर पर मुंह पर बांध कर लू से बचते हैं। इसके साथ ही बाइक चलाने के दौरान मुंह ढकने के लिए अलग-अलग मास्क भी आ गए हैं।
Published on:
12 Apr 2018 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
