14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री ने नव चयनित सरकारी कार्मिकों को नियुक्ति पत्र की सौगात दी

अलवर जिले के 475 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम पत्र सौंपेअलवर. मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल रूप से जुडकर प्रदेश के नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद किया जिसमें 20 […]

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Sharma

Jun 29, 2024

अलवर जिले के 475 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम पत्र सौंपेअलवर. मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 2024’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ जिसमें जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल रूप से जुडकर प्रदेश के नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद किया जिसमें 20 हजार नव चयनित कार्मिक मौजूद रहे तथा 7 हजार नव चयनित कार्मिकों को वर्चुअली नियुक्ति पत्र एवं वेलकम पत्र सौंपे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में अलवर जिले के 475 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं वेलकम पत्र सौंपे गए।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण एवं समावेशी विकास राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने किया नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद किया। खैरथल निवासी सुरेन्द्र शर्मा जिनका व्याख्याता पद पर चयन हुआ है ने मुख्यमंत्री से संवाद कर कहा कि वह अपने परिवार का पहला सरकारी कर्मचारी है एवं गांव का पहला राजपत्रित अधिकारी बना है।

नियुक्ति पत्र मिलने पर युवाओं के खिले चेहरे

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में अतिथियों ने मनोज कुमार जाटव को शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त होने पर वेलकम पत्र प्रदान किया तथा कार्यक्रम में आए नव चयनित चिकित्सा विभाग में रेडियोग्राफर के पद पर चयनित अलवर निवासी बिन्देश शर्मा, शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद पर चयनित आकांशा, शिक्षा विभाग द्वितीय श्रेणी अध्यापक के पद पर चयनित कविता शर्मा तथा अध्यापक पद के लिए चयनित भवानी सिंह सैनी ने समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र व वेलकम पत्र प्रदान करने पर खुशी जाहिर की। इन सभी के चेहरे खिल उठे। बुध विहार निवासी अंजलि शर्मा अपने बच्चे के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि यह पल जीवन में एक बार आता है इसका अहसास बच्चों को भी होना चाहिए।

सेल्फी पॉइन्ट रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए सेल्फी पॉइन्ट का युवाओं में आकर्षण का केंद्र रहा। बडी संख्या में युवाओं ने सेल्फी पॉइन्ट पर अपनी सेल्फी ली तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की।

जिला रोजगार अधिकारी श्रेष्ठ दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित कार्मिकों को एक वेलकम किट प्रदान की। कार्मिकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षाविद् राजेश मुखीजा ने किया।