24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन पायलट के बयान पर क्या बोले सीएम गहलोत, जानिए

सचिन पायलट की ओर से मुख्यमंत्री गहलोत को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने बिना लिए बस इतना कहा कि इस समय किसी को बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Nov 2022, 6:12 PM IST

cm ashok gehlot comment on sachin pilot statement

अलवर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अलवर जिले के खैरथल आगमन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर चुप्पी साधे रहे। पायलट की ओर से मुख्यमंत्री गहलोत को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने बिना लिए बस इतना कहा कि इस समय किसी को बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने बयानबानी करने को मना किया है और राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं, इससे केन्द्र सरकार पर दबाव बनेगा। हम लोग अनुशासन में रहने वाले है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को खैरथल आगमन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें निराश किया है। मानगढ़ आगमन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री का चिरंजीवी योजना पूरा देश में लागू करने, मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने तथा रतलाम से डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा रेलवे लाइन को मंजूरी देने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मुझे सबसे सीनियर सीएम बताते हैं तो मेरी सीनियरटी का ही मान रख लेते।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने की सीएम गहलोत की तारीफ, पायलट ने कसा तंज, याद दिलाया गुलाम नबी आजाद का किस्सा

वाइल्ड लाइफ के लिए ठीक होगा, वहीं किया जाएगा
मुख्यमंत्री ने सरिस्का के पास खनन कार्य खोलने के सवाल पर कहा कि वे इसे दिखवाएंगे और जो भी वाइल्ड लाइफ के हित में होगा, वहीं किया जाएगा। उनके पास भी शिकायत आई थी।

यह भी पढ़ें : जोशी का पायलट पर पलटवार: हम पर सवाल उठाने से पहले व्यक्ति खुद अपना इतिहास देखें

सरकार को रिपिट कराने के कार्य करने की जरूरत
गहलोत ने कहा कि इस समय किसी को भी बयानबाजी नहीं कर राजस्थान में पुन: कांग्रेस की सरकार रिपिट कराने के लिए कार्य करना चाहिए। राज्य सरकार ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, सरकार रिपिट करने के लिए हम निकल पड़े हैं। कांग्रेस सरकार ने ऐसी योजनाएं दी है। जिनकी पूरा देश तारीफ कर रहा है। हमने अचछा वित्तीय प्रबंधन किया है।

यह भी पढ़ें : पायलट के 'फायर ब्रांड' बयान पर गहलोत की नसीहत, कहा, पार्टी अनुशासन बनाए रखें नेता