अलवर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय, मत्स्य विश्वविद्यालय के नए भवन और नटनी का बारा जा रही सड़क का लोकार्पण कर जनता को सौगात दी है। इन सभी कार्यों पर 278 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उन्होंने मिनी सचिवालय में फीता काटा। डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां डीएम जितेंद्र सोनी को कुर्सी पर बैठाया और फिर काम में जुट जाने को कहा। उसके बाद सचिवालय का डिजाइन देखा कार्यों की प्रशंसा की। महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया। लाभार्थियों से कहा, हर योजना का लाभ उठाएं, खाली हाथ न जाएं। उसके बाद सरस डेयरी स्थित जनसभा को संबोधित किया।