
अगले सप्ताह ठंडक देगी दस्तक, बरतें सावधानी
नवम्बर माह की शुरूआत होते ही सर्दी शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल जिले का तापमान सामान्य से अधिक रहा है। वर्तमान में अलवर जिले का तापमान जुलाई-अगस्त के समान दर्ज हो रहा है। जिले के दिन और रात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दिन का तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है वहीं रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी अंतर 17 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया है। वहीं वर्ष 2022 नवम्बर माह का तापमान 25 से 29 डिग्री रहा और नवम्बर 2023 में जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
नवम्बर माह का प्रथम सप्ताह चल रहा है। लेकिन दिन के तापमान में वृद्धि के कारण गर्माहट महसूस हो रही है। कूलर और पंखे कुछ जगहों पर चल रहे हैं। पंखे हर जगह चल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों में भी तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं नवम्बर माह में रात को ठंडक बढ़ने लगी है।
Published on:
04 Nov 2023 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
