
आज शाम रोशनी में नहाएगा अलवर शहर, तैयारियां पूरी, शाम पौने छह बजे करेंगे चालू
अलवर. संयुक्त व्यापारी महासंघ की ओर से गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक में दिवाली पर शहर की सजावट को अंतिम रूप दिया गया। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे होपसर्कस से रोशनी व्यवस्था का उद्घाटन किया जाएगा।
शहर में मुंशी बाजार से अशोका टॉकीज एवं जगन्नाथजी मंदिर से घंटाघर, होपसर्कस काशीराम का चौराहा मन्नी का बड़ पुलिस कंट्रोल रूम सहित नांगली चौराहा, बिजली घर चौरहा, भगत सिंह चौराहा को बड़े स्तर पर साजया गया है।
यहां की तैयारियों का पदाधिकारियों ने मौका भी देखा है। इस बार खास बात यह है कि बाजार में किसी तरह की घटना के नुकसान की भरपाई के किलए 1 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस भी करवाया गया है। बाजार की रोशनी का उद्घाटन करने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया है।
संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि शहर में 25 गेट लगाए गए हैं। बैठक में अध्यक्ष राज कुमार गोयल, दीनदयाल शर्मा, ओमप्रकाश खंडेलवाल, रमेश नारायणी, विनोद अग्रवाल, राकेश शर्मा, सुरेश गुप्ता व प्रमोद विजय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
25 Oct 2019 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
