5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, अलवर शहर से श्वेता सैनी को दिया टिकट

https://www.patrika.com/alwar-news/

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 17, 2018

Congress Give Ticket To Shweta Saini From Alwar Urban Seat

कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, अलवर शहर से श्वेता सैनी को दिया टिकट

अलवर. राजस्थान के रण के लिए कांग्रेस ने भी अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें से कांग्रेस ने अलवर जिले से 5 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने अलवर शहर से श्वेता सैनी को टिकट दिया है, रामगढ़ से कांग्रेस ने पूर्व जिला प्रमुख साफिया खान को मैदान में उतारा है। वहीं थानागाजी से सुनील कुमार शर्मा को टिकट दिया गया है। राठ की हॉट सीट बहरोड़ से आर.सी. यादव को टिकट दिया गया है। वहीं कठूमर से बाबूलाल बैरवा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जनता की नजरें अलवर शहर में कांग्रेस के प्रत्याशी पर टिकी हुई थी, चर्चा थी की जितेन्द्र सिंह चुनाव लड़ेंगे, इसके बाद अजय अग्रवाल कांग्रेस में शामिल हुए तो उनके नाम की चर्चा हुई। अब इन तमाम अटकलों पर अंकुश लग गया है। अलवर से कांग्रेस ने श्वेता सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है।