23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

कांग्रेस नेता निलेश खंडलेवाल ने समर्थकों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा

जिले के 2 बड़े नेताओं पर लगाए कई गंभीर आरोपअलवर. कांग्रेस नेता व राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेशाध्यक्ष निलेश खंडेलवाल ने सोमवार को अपने समर्थकों व कायकर्तांओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले प्रेसवार्ता कर जिले के 2 बड़े कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मात्र 2 नेताओं का ही प्रभाव है।

Google source verification


अलवर. कांग्रेस नेता व राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेशाध्यक्ष निलेश खंडेलवाल ने सोमवार को अपने समर्थकों व कायकर्तांओं के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले प्रेसवार्ता कर जिले के 2 बड़े कांग्रेस नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मात्र 2 नेताओं का ही प्रभाव है। यहां कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है और ना ही उनका मान-सम्मान है। ऐसे में जिले में कांग्रेस पार्टी का मतलब केवल एक व्यक्ति रह गया है, कार्यकर्ताओं के मनाेबल को लगातार तोड़ा जा रहा है। उनके संघर्ष व लोकप्रियता का कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस नेता खंडलेवाल ने कहा कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ता पीड़ित है, लेकिन कोई सामने नहीं आना चाहता। इसलिए वे आगे आए हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम आदमी की भावना को समझा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति कार्यकर्ता व समर्थक तय करेंगे। इस दौरान सभी समाजों से बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।

टिकट बेचने का लगाया आरोप
कांग्रेस नेता निलेश खंडलेवाल ने आरोप लगाया कि िजले के एक मंत्री ने अलवर शहर विधानसभा का टिकट एक िगफ्ट लेकर बेच दिया। एक ऐसे व्यक्ति को टिकट िदया गया, जो कभी कार्यकर्ताओं से नहीं मिला। जिसने लोगों के लिए आज तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के किसी कार्यकर्ता को टिकट दिया जाता तो अच्छा रहता, लेकिन पार्टी आज प्राइवेट सैक्टर की तरह बन गई है। जहां बाेलना मना है। केवल कार्यकर्ताओं का बंधुआ मजदूर की तरह शोषण होता है।