यह महिला पहले बानसूर में निजी अस्पताल में दिखाकर आई थी लेकिन आराम नहीं मिलने महिला कोटपूतली दिखाने के बाद अपने घर लौट रही थी, तभी बानसूर पहुंचने के बाद महिला जैसे ही बस नीचे उतरी तो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को बानसूर सीएचसी लाया गया तथा मेडिकल टीम ने महिला को पॉजिटिव संदिग्ध मानते हुए कोविड-19 के तहत राज्य सरकार की गाइडलाइन के तहत महिला का अंतिम संस्कार करवाया गया। इसके सारे लक्षण कोविड संक्रमण के थे जिसके कारण यह परेशान थी।