अलवर. अलवर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पहले जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 24 जने कोरोना संक्रमित मिले थे अब कलक्ट्रेट परिसर में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। जिले में बढते कोरोना संक्रमण के कारण अब कलक्ट्रेट भी इससे अछूता नहीं रह सका है। कलक्टर व अतिरिक्त कलक्टर कार्यालय में कार्यरत दो सहायक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सैनेटाइज कराने के बाद कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम कार्यालय का कामकाज शुक्रवार को सुचारू रहा।सहायक कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे कार्यालय परिसर को सैनेटाइज कराया गया। बाद में जिला कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर दैनिक कामकाज निपटाया तथा आमजन की समस्याएं सुनी।वहीं इससे पहले न्यायालय परिसर में भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।