8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराध बेलगाम : कट्टा तान दी जान से मारने की धमकी , लूट ले गए 5 लाख 40 हजार व मोबाइल

अपराध बेलगाम : कट्टा तान दी जान से मारने की धमकी , लूट ले गए 5 लाख 40 हजार व मोबाइल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 19 Aug 2020, 12:50 AM IST

अपराध बेलगाम : कट्टा तान दी जान से मारने की धमकी , लूट ले गए 5 लाख 40 हजार व मोबाइल

अपराध बेलगाम : कट्टा तान दी जान से मारने की धमकी , लूट ले गए 5 लाख 40 हजार व मोबाइल


तिजारा. कस्बे के फिरोजपुर रोड बाइपास स्थित एक मकान से दो बाइक पर आए करीब चार बदमाश कट्टा दिखाकर 5 लाख 40 हजार रुपए तथा दो मोबाइल लूट ले गए। वारदात के बाद से लोगों में दहशत है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इधर सूचना मिलते ही डीएसपी कुशालसिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र नावरिया तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएसपी कुशाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाल आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी की है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट, लूटपाट, मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है।
पुलिस ने बताया कि निजी कंपाउंडर राजू खान पुत्र फोजू खान हाल निवासी वार्ड नंबर 20 तिजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड नंबर 20 फिरोजपुर रोड बाइपास पर उसका मकान है। वह परिवार सहित रहता है। 17 अगस्त की रात वह मकान के बाहर बरामदे में सो रहा था व उसकी पत्नी और दोनों लड़के मकान के अंदर सो रहे थे। रात में करीब सवा ग्यारह बजे दो युवक उसके मकान पर आए और उसे जगाकर पेट दर्द की दवा मांगी। वह उन्हें दवा देने के लिए कमरे में गया तो वे भी पीछे-पीछे कमरे में घुस आए और कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। उनमें से एक ने कट्टा निकाल लिया तथा बक्से की चाबी मांगी। वहां पहले से ही दूसरे दरवाजे से दो जने कमरे में और खड़े थे। उन्होंने उसे और पत्नी एवं छोटे लड़के को घेर लिया तथा दूसरे कमरे में सो रहे बड़े लड़के के कमरे की कुंदी लगा दी। कट्टे के बल पर पत्नी से बक्से की चाबी लेकर उसमें रखे 5 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए। राजू ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की तथा जाते समय लड़के के दोनों मोबाइल भी ले गए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए दो मोटरसाइकिलों पर बैठकर टोल की तरफ भाग गए। जिनका वहां से गुजर रहे एक आदमी ने पीछा भी किया, पर हाइवे के बाद वे नजर नहीं आए। वारदात करने वाले सभी आरोपी 20 से 25 आयु के थे। पीडि़त ने बताया कि सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकता है।
थम नहीं रही लूट की वारदातें
क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व भी टोल प्लाजा पर अज्ञात बदमाश हथियारों के बल पर टोलकर्मियों के साथ मारपीट कर १८ हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे। उसका भी आज तक तिजारा पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पुरुषोत्तम सैनी आदि ने कस्बे में बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जताते हुए पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कस्बे में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

शीघ्र करेंगे पर्दाफाश
&घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाने के लिए टीम गठित कर दी है। लूट का शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।
कुशाल सिंह, डीएसपी, तिजारा।