22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां मंदिर का रास्ता पूछकर बुजुर्ग महिलाओं को लॉटरी का झांसा दे रहे लुटेरे, आप रहें सावधान

अलवर शहर में पिछले कुछ महीनों से ऐसा गिरोह सक्रिय है जो कि बैंक या अस्पतालों के बाहर खड़े होकर अधेड़ या बुजुर्ग महिलाओं का अपना शिकार बना रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 23 Jun 2022, 5:18 PM IST

Crime News: Loot With Old Women On Name Of Lottery In Alwar

राजस्थान में यहां मंदिर का रास्ता पूछकर बुजुर्ग महिलाओं को लॉटरी का झांसा दे रहे लुटेरे, आप रहें सावधान

अलवर. यदि कोई व्यक्ति आपसे मंदिर का रास्ता पूछता है और फिर आपको लॉटरी लगने की बात कहता है तो सावधान हो जाइए। यह कोई आम राहगीर नहीं बल्कि शातिर लुटेरे हैं, जो कि अपनी बातों के झांसे में लेकर आपसे सोने के कुंडल, कड़े और चेन आदि लूटकर ले जा सकते हैं।

जी हां, अलवर शहर में पिछले कुछ महीनों से ऐसा गिरोह सक्रिय है जो कि बैंक या अस्पतालों के बाहर खड़े होकर अधेड़ या बुजुर्ग महिलाओं का अपना शिकार बना रहा है। गिरोह का एक शातिर बदमाश बाइक पर सवार होकर पहले पैदल राहगीर महिला के पास पहुंचता है और उससे भूरासिद्ध मंदिर या फिर सांई मंदिर का रास्ता पूछता है। फिर महिलाओं ने वहां मेडिकल कैम्प लगा होने की बात कहता है। बातों ही बातों में महिला को लॉटरी का लगने का झांसा देता है। इतने में ही गिरोह का दूसरा शातिर बदमाश आता है और वह महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए अपने साथी बदमाश के पास लॉटरी की पर्ची निकालता है। जिसमें कुछ राशि का इनाम लिखा होता है। इसके बाद फिर दोनों बदमाश मिलकर महिला से पर्ची निकलवाते हैं और महिला को कई हजार या लाख रुपए की लॉटरी लगने का झांसा देते हैं। फिर लॉटरी की राशि दिलाने का झांसा देकर महिला को बाइक पर बैठाकर ले जाते हैं और सुनसान जगह ले जाकर महिला से सोने के कुंडल, चेन-मंगलसूत्र, कड़े और अंगूठी आदि उतरवा लेते है और फिर जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं।

शहर में लुटेरों के कई प्रमुख ठिकाने

शहर में महिलाओं को लॉटरी का झांसा देकर जेवर लूटने वाले गिरोह के बदमाशों का मनुमार्ग, स्कीम-एक और तिजारा फाटक ओवरब्रिज के नीचे आदि प्रमुख ठिकाने बने हुए हैं। बदमाश इन इलाकों के आसपास महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं और फिर बाइक पर बैठाकर मनुमार्ग, स्कीम-एक स्थित कबूतर पार्क और तिजारा फाटक ओवरब्रिज के नीचे ले जाकर वारदात को अंजाम देते हैं।

केस-एक

21 जून : शहर के मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला हरीदेवी पत्नी मोहनलाल सिंधी 21 जून को नेहा अस्पताल के समीप से आ रही थी। रास्ते में उसे दो युवक मिले। जिनमें एक बाइक पर सवार था तथा दूसरा पीछे से पैदल आया। जिन्होंने भूरासिद्ध मंदिर का रास्ता पूछा और वहां मेडिकल कैम्प लगने की बात कही। इसके बाद महिला को लॉटरी का झांसा देकर पर्ची निकलवाई। जिसमें 35 हजार रुपए का इनाम निकलने का झांसा दिया। इनाम राशि दिलाने का झांसा देकर महिला को बाइक पर बैठाकर मनुमार्ग ले गए और वहां महिला के सोने के उतरवा लिए और उन्हें लेकर फरार हो गए।

केस-दो

08 जून : शहर के बर्फखाना रोड निवासी कृष्णा (58) पत्नी भगवान गुप्ता अम्बेडकर सर्किल के समीप स्थित अस्पताल में भर्ती अपनी पुत्री से मिलकर लौट रही थी। अम्बेडकर सर्किल के समीप उसे दो युवक मिले। उन्होंने महिला से भूरासिद्ध मंदिर का रास्ता पूछा तथा उसे कहा कि वहां विकलांगों के लिए शिविर लग रहा है। इसके बाद महिला को लॉटरी का झांसा देते हुए दो पर्ची निकलवाई। जिसमें एक पर्ची में 2500 रुपए तथा दूसरी पर्ची में 35000 रुपए निकलने की बात कही। इसके बाद लॉटरी की राशि दिलाने के बहाने दोनों युवक महिला को स्कीम-एक स्थित कबूतर पार्क के पास ले आए। वहां झांसा देकर उसके कानों से सोने के टॉप्स उतरवा लिए और फिर टॉप्स लेकर फरार हो गए।

महिलाओं को लॉटरी का झांसा लेकर जेवरात लूटने वाले बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें गहनता से जुटी हुई है।

तेजस्वनी गौतम, जिला पुलिस अधीक्षक, अलवर।