
किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। किसानों को फसल खराबे का मुआवजा इसी सप्ताह में मिल जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसका डाटा जुटा लिया गया है। किसानों के कुछ खातों की जानकारी आना बाकी है।
वह सभी एसडीएम से मांगी गई है। बताते हैं कि फसल के खराब हुए रकबे के मुताबिक मुआवजा खातों में भेजा जाएगा। जिले के करीब सवा लाख किसानों को फसल खराबे का मुआवजा अभी तक नहीं मिल पा रहा था। खरीफ से लेकर रबी की फसल का ही लाभ नहीं मिल पाया जबकि सरसों से लेकर गेहूं तक की फसलों का सर्वे हुआ।
सरसों व गेहूं की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ। किसानों के मुताबिक ये लाभ त्वरित मिलना चाहिए था लेकिन सरकार ने अब तक जारी नहीं किया। किसानों का कहना था कि जिला प्रशासन के खाते में 248 करोड़ रुपए आ गए लेकिन वह बांट नहीं रहे। इस मामले को राजस्थान पत्रिका ने प्रकाशित किया तो अधिकारी जागे और उन्होंने तहसीलों से किसानों का डाटा जुटाना शुरू किया।
Published on:
31 Jul 2023 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
