
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर टोल टैक्स पर किसानों का धरना-प्रदर्शन
अलवर/ किशनगढ़बास. पिछले कई माह से चल रहे किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के समर्थन में सोमवार को भिवाड़ी-करौली मेगा हाइवे स्थित पापड़ी टोल टैक्स नाके पर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।
इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केवल शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार तक संदेश पहुंचाना है कि हम सब एक हैं, किसान एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है जिससे किसानों में आक्रोश है। धरना सुबह ग्यारह बजे शुरू हुआ जो करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। इस अवसर पर किसान नेता जसवन्त यादव, बलबीर छिल्लर, सन्दीप पाटिल, धीरू भाई, प्रकाश चन्द, दौलत भारती, मोनू भारती, गुड्डू भाई, सुन्दर बसवाल, त्रिभुवन शर्मा, भोलाराम, निक्की प्रजापत, जुबेर खान घासौली, शहाबुद्दीन, बेनजीर आदि मौजूद रहे।
चक्काजाम की सूचना पर तैनात रहा पुलिस जाब्ता
धरना प्रदर्शन से एक दिन पहले शनिवार को बाइपास स्थित विधायक दीपचन्द खैरिया के कार्यालय पर क्षेत्र के सरपंच व किसानों की एक बैठक विधायक खैरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनिश्चितकाल चक्काजाम करने का निर्णय किया गया था कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि बिल वापस नहीं ले लेती तक तक धरना जारी रहेगा। अनिश्चितकालीन चक्काजाम की घोषणा को लेकर पापड़ी टोल नाके पर प्रशासन व पुलिस मय जाब्ते के मौके पर मुस्तैद रहा। धरना स्थल पर उपखंड अधिकारी ओपी सहारण, वृत किशनगढ़बास पुलिस उपाधीक्षक अतुल अग्रे, नायब तहसीलदार खैरथल मोनिका शर्मा, खैरथल थाना अधिकारी लाल जांगिड़, सहायक उपनिरीक्षक किशनगढ़बास ज्ञानचंद मय जाब्ते के मौके पर मौजूद रहे।
Published on:
24 Aug 2021 01:51 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
