8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खतरा: कोरोना के साथ अब डेंगू का अटैक, लोगों को अपनी चपेट में ले रहा, जानिए क्या है लक्षण

कोरोना काल में अब डेंगू का असर बढ़ रहा है। अस्पताल में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 20 Oct 2020, 11:26 AM IST

Dengue Attack During Corona Pandemic In Rajasthan

बड़ा खतरा: कोरोना के साथ अब डेंगू का अटैक, लोगों को अपनी चपेट में ले रहा, जानिए क्या है लक्षण

अलवर. सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जिले में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण कम हुआ है लेकिन, डेंगू बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को जिले में केवल 35 पॉजिटिव आए। जबकि इससे पहले लगातार 100 से अधिक संक्रमित आते रहे हैं। बीच-बीच में तो एक दिन में 200 के आसपास कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि अब हर दिन काफी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों से अधिक डेंगू के मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि उनके यहां 30 से 40 प्रतिशत मरीज केवल डेंगू बुखार के हैं। बच्चे ही नहीं बड़े भी डेंगू की चपेट में आने लगे हैं।

जिला अस्पताल में बढ़ गए डेंगू के मरीज

जिले भर के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल में ही पिछले सात दिन में 31 मरीज आ गए हैं। अब भी नियमित रूप से डेंगू बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। फिलहाल भी रोजाना डेंगू के मरीज आते हैं। चिकित्सक डॉ. चिराग सेठी ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर ठहरे हुए गंदे पानी में पनपता है। उनके अस्पताल में 5 से 7 बच्चे इस समय भी वेंटिलेटर पर हैं। जिनको डेंगू हैं। इसके अलावा पूरे अस्पताल में काफी संख्या में मरीज भर्ती हैं।

डेंगू बुखार के लक्षण

चिकित्सकों के अनुसार डेंगू बुखार होने पर मरीज के तेज बुखार आता है। पेट दर्द व उल्टी भी होती है। तीन चार दिन बाद में शरीर पर लाल चिकते होने लग जाते हैं। फिर प्लेटलेट्स भी नीचे चली जाती हैं। इस मच्छर से बचने के लिए घर के आसपास गंदे पानी को नहीं जमने दें। घर में भी ध्यान रखें पुराना पानी किसी बर्तन में भरा हुआ नहीं हो। पूरे घर की अच्छे से सफाई हो। पार्क या सार्वजनिक जगहों पर भी मच्छरों से बचने का प्रयास रहे।